Last Updated:
Zubeen Garg Live: 52 वर्षीय जुबीन गर्ग 19 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए. सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए एक हादसे के दौरान उनकी जान चली गई. बीते सोमवार को सिंगर के पार्थिव शरीर को असम के सरुसाजाई स्टेडियम में रखा गया था जहां फैंस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. आज राजकीय सम्मान के साथ जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार होगा.
पंचतत्व में विलीन हुए जुबीन गर्ग. नई दिल्ली. बीते सोमवार को सिंगर जुबीन गर्ग को अंतिम बार देखने के लिए असम के गुवाहाटी में फैंस का हुजूम उमड़ा था. लोगों का ऐसा समंदर शायद किसी सिंगर के लिए पहली बार देखा गया. हर कोई आंखों में आंसू लिए टूटे दिल के साथ अपने फेवरेट सिंगर को अंतिम बार देखने के लिए सरुसाजाई स्टेडियम पहुंचा था. हर किसी के आंखों में वो दर्द था जो शायद कोई शब्द, कोई लफ्ज बयां नहीं कर सकते.
52 वर्षीय गायक के पार्थिव शरीर को पारंपरिक असमिया गामोसा में लिपटे कांच के ताबूत में रखा गया था. प्रशंसक घंटों तक कतार में खड़े रहे, कुछ असम के दूर-दराज के क्षेत्रों से यात्रा करके आए, ताकि उस सितारे की अंतिम झलक पा सकें जिसने राज्य में संगीत की एक पीढ़ी को परिभाषित किया. हर कोई बस जुबीन को आखिरी बार देखना चाहता था. इस भावुक पल में जुबीन गर्ग के परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और यहां तक कि उनके चार पालतू कुत्ते भी स्टेडियम में उनके साथ रहे.
हिमंत ने तैयारी का जायजा लिया
सिंगर के अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव कामरकुची, सोनापुर में तैयारी शुरू हो चुकी है. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जुबीन के अंतिम संस्कार से पहले उन्होंने खुद तैयारी का जायजा लिया.
Ahead of the final goodbye to Zubeen, I inspected the cremation site and took stock of the preparations. pic.twitter.com/465bsmNZwy





