विदेश » Witchcraft Real Story: महिला को बता दिया डायन, घरवालों ने ढाए अत्याचार

Witchcraft Real Story: महिला को बता दिया डायन, घरवालों ने ढाए अत्याचार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Witchcraft Real Story: अगर आप सोचते हैं कि जादू-टोने के नाम पर औरतों को मारने की घटनाएं सिर्फ भारत के दूर-दराज के इलाकों में होती हैं, तो आप गलत हैं. हम आपको आज अफ्रीका की ऐसी कहानी बताएंगे, जो आपके होश उड़ा दे…और पढ़ें

ये झारखंड नहीं युगांडा है, औरतों को डायन बताकर ढाए जाते हैं जुल्म...युगांडा की एलिस की दर्दनाक कहानी. (Credit- AP)
आपने ऐसी घटनाएं अपने देश में कई बार सुनी होंगी कि भूत-प्रेत के चक्कर में महिलाओं के साथ अत्याचार किया जाता है. खासतौर पर झारखंड और बंगाल से इस तरह की कई रिपोर्ट्स आई हैं, जहां महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाकर उन पर जुल्म ढाए जाते हैं और की बार तो मौत के घाट भी उतार दिया जाता है. अगर आपको लगता है कि ये सिर्फ अपने देश के ग्रामीण या गैर पढ़े-लिखे समाज में होता है, तो हम आपको बता दें कि अफ्रीका में भी ऐसी घटनाएं आज भी हो रही हैं.

अफ्रीकी देशों में कई बार महिलाओं की बीमारी को भूत-प्रेत से जोड़कर उन्हें डायन घोषित कर दिया जाता है और फिर सिलसिला शुरू होता है- उन पर अत्याचार का. खासतौर पर युगांडा में कुछ बुजुर्ग महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनकी उम्र के साथ उनकी याददाश्त जरा कमजोर हो गई है. ऐसी महिलाओं को लोग डायन का साया बताकर उनकी जिंदगी नर्क बना रहे हैं. हैरानी की बात ये होती है कि इसमें उनके अपने ही शामिल होते हैं.

‘मुझे डायन बताकर भगा दिया …’

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एलिस मैरी नसांगा नाम की महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ. 70 साल की उम्र में उन्हें उनके ही भाई ने डायन कहकर घरवालों से दूर कर दिया. उसकी तबीयत खराब थी और उसने कहा कि एलिस उनकी आत्मा चूसने वाली डायन बनकर आई और उसने एलिस का साया देखा. इसके बाद एलिस को इस उम्र में घर से निकालकर जंगल में भेज दिया गया. यहां तक कि एक डॉक्टर ने भी एलिस को डायन बता दिया और किसी ने उसकी बात नहीं सुनी. अब वो अपने 30 साल के एक लाचार बेटे के साथ रहती हैं. मलेरिया की वजह से बेटा न तो बोल पाता है और न ही वो खुद से कमा-खा सकता है. ऐसे में एलिस बताती हैं कि कई बार उन्हें लगता है कि उनके डायन होने की वजह से ही उनका बेटा परेशान है.

आखिर क्या है इसकी वजह?

ऐसा नहीं है एलिस की ये अकेली कहानी है, ऐसी कई महिलाएं हैं, जो डायन होने की वजह से मारी जाती हैं या फिर कई बार उन्हें जला डाला जाता है. वहीं डॉक्टरों की मानें तो ये ऐसी महिलाएं हैं, जो उम्रदराज हो चुकी हैं और वे भूलने की बीमारी की शिकार हो गई हैं. कभी वो रास्ता भूल जाती हैं तो कभी कोई चीज भूल जाती हैं. ऐसे में लोग उनकी भूलने की आदतों को भूत-प्रेत से जोड़कर देखते हैं. डिमेंशिया को डायन की कहानी से जोड़कर बुजुर्ग महिलाओं की जिंदगी को नर्क बनाया जा रहा है.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

ये झारखंड नहीं युगांडा है, औरतों को डायन बताकर ढाए जाते हैं जुल्म…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी