खेल » War 2 v/s Coolie Box Office Collection Day 6: ‘कूली’ के सामने फुस्की बम निकली ‘वार 2’, पहले मंगलवार को ही रफ्तार धीमी

War 2 v/s Coolie Box Office Collection Day 6: ‘कूली’ के सामने फुस्की बम निकली ‘वार 2’, पहले मंगलवार को ही रफ्तार धीमी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

War 2 v/s Coolie Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस की इस जंग में फिलहाल ‘कूली’ की धूम है. ‘वॉर 2’ को लेकर जो भी उम्मीदें थी वो बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हो रही है.

War 2 v/s Coolie BO Collection Day 6: 'कूली' के सामने फुस्की बम निकली 'वार 2'फिल्म ‘कूली’ और ‘वॉर 2’ की छठे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी टक्कर इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रही है. एक तरफ हैं सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ तो दूसरी तरफ हैं ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘वार 2’. दोनों ही फिल्मों की रिलीज को 6 दिन पूरे हो चुके हैं और अब बॉक्स ऑफिस पर उनकी असली ताकत सामने आ रही है.

लोकश कनगराज के निर्देशन में बनी ‘कूली’ ने मंगलवार (छठे दिन) को भारत में करीब 8.11 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने कुल घरेलू कलेक्शन में 214.61 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़े को छू लिया है. हालांकि, फिल्म की कमाई में वीकडेज के दौरान गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म तेजी से 200 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली राजनीतिक की फिल्मों में शामिल हो गई है. वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

‘कूली’ की टोटल कमाई

ओपनिंग डे पर फिल्म ने 65 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी. दूसरे दिन 54.75 करोड़ रुपये कमाए और वीकेंड तक आते-आते शनिवार को 39.5 करोड़ रुपये और रविवार को 35.25 करोड़ रुपये कमाए. सोमवार को हालांकि, कमाई में गिरावट आई और कलेक्शन 12 करोड़ रुपये तक पहुंचा, लेकिन फिल्म अब भी मजबूत बनी हुई है.

फुस्की बम निकली ‘वार 2’

वहीं दूसरी तरफ ‘वार 2’, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की महंगी फिल्म ‘वॉर 2’ ने वीकडेज में कमजोर परफॉर्मेंस दर्ज की है. अयान मुखर्जी की इस फिल्म को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है. फिल्म ने छठे दिन 7.79 करोड़ रुपये की कमाई की है. भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 192.29 करोड़ रुपये हो गया है. पहले पांच दिनों में फिल्म ने 183.50 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का शुरुआती वीकेंड जबरदस्त रहा, लेकिन वीकडे में इसकी रफ्तार धीमी होती दिख रही है. खासकर हिंदी बेल्ट और मेट्रो सिटीज में ‘वार 2’ की पकड़ उतनी मजबूत नहीं रही, जितनी की उम्मीद की जा रही थी.

क्या कहती है ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

हिंदी वर्जन- 16.74% ऑक्यूपेंसी (जयपुर 32%, बेंगलुरु 27%, NCR 23.5%, मुंबई 14.5%, पुणे 13%, हैदराबाद 10%)

तेलुगु वर्जन- 15.30% ऑक्यूपेंसी

तमिल वर्जन- 17% ऑक्यूपेंसी

जहां ‘कूली’ भारत और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस दोनों जगह मजबूत स्थिति में है. वहीं, ‘वार 2’ अपने पहले हफ्ते में थोड़ी सुस्त नज़र आ रही है

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

War 2 v/s Coolie BO Collection Day 6: ‘कूली’ के सामने फुस्की बम निकली ‘वार 2’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी