Last Updated:
Voter Adhikar Yatra: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत अपने चरम पर है. प्रदेश में इंडिया ब्लॉक के पक्ष में माहौल बनाने के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं. इस यात्रा मे…और पढ़ें
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तेजस्वी-राहुल की वोटर अधिकार यात्रा से अभी तक दूरी बनाकर रखी है. अब उन्होंने पार्टी के दो नेताओं को यात्रा में भेजने का फैसला किया है. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी विपक्ष की ताकतवर नेता हैं, ऐसे में वोटर अधिकार यात्रा में उनका शिरकत न करना कई तरह के सवाल पैदा करते हैं. हालांकि, अब यह खबर सामने आई है कि सीएम ममता ने इस यात्रा में टीएमसी का प्रतिनिधित्व करने के लिए दो नेताओं को नामित किया है. इनमें से एक हैं यूसुफ पठान और दूसरे हैं ललितेश त्रिपाठी. यूसुफ पठान बहरामपुर सीट से सांसद हैं, वहीं ललितेश त्रिपाठी तृणमूल कांग्रेस की नेशनल वर्किंग कमेटी के मेंबर हैं. अब ये दोनों नेता वोटर अधिकार यात्रा में ममता बनर्जी की पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की यह यात्रा तकरीबन आधा सफर तय कर चुकी है. तृणमूल कांग्रेस अब जाकर इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है.
पश्चिम बंगाल में भी अगले साल चुनाव
अखिलेश भी पहुंचे बिहार
बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में इंडिया ब्लॉक के एक और दिग्गज नेता ने हिस्सा लिया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार 30 अगस्त 2025 को बिहार वोटर अधिकार यात्रा में शरीक हुए. इस तरह अब अखिलेश यादव की भी इस यात्रा में एंट्री हो चुकी है. चुनाव आयोग की ओर से कथित तौर पर 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा अब अंतिम चरण में है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह यात्रा सारण से शुरू हुई. सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार सुबह पटना से सीवान पहुंचे. यहां से वह राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य समेत इंडिया गठबंधन के सीनियर लीडर्स और कार्यकर्ताओं के साथ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए. बता दें कि राहुल और तेजस्वी की अगुआई में निकाली जा रही इस यात्रा को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 30, 2025, 12:31 IST





