Last Updated:
Virosh Royal Wedding Udaipur: उदयपुर के रॉयल वेडिंग्स वेन्यू में एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ शाही शादी का पहला इवेंट हल्दी के साथ शुरू हुआ. इस साउथ इंडियन रस्म में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. हल्दी की रंगीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस में उत्साह भर दिया. शादी में रॉयल और ट्रेडिशनल रंगों का संगम देखने को मिला, जिसने उदयपुर के आलीशान वेन्यू को और भी भव्य बना दिया.

रश्मिका मंदांना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी इन दिनों उदयपुर में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है.अरावली की वादियों के बीच स्थित ‘रॉयल वेडिंग्स’ वेन्यू पर दोनों की शादी की रस्में पूरे पारंपरिक अंदाज में निभाई जा रही हैं. इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग को लेकर गोपनीयता का खास ध्यान रखा जा रहा है.

शादी को लेकर सबसे खास बात यह है कि कपल के इंस्टाग्राम पोस्ट के अलावा कोई भी फोटो या वीडियो बाहर नहीं आ पा रहे हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मेहमानों से भी प्राइवेट पॉलिसी का पालन करने की अपील की गई है. बुधवार को दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई.

हल्दी सेरेमनी की थीम पूरी तरह येलो और पिंक कलर पर आधारित रही.वेन्यू को गेंदे और गुलाब के फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरा माहौल पारंपरिक और खुशनुमा नजर आया
डेकोरेशन में हैंडमेड थीम पर खास पोस्टर्स और आर्टवर्क तैयार किए गए थे, जिन पर कपल की लव स्टोरी से जुड़े छोटे-छोटे मैसेज लिखे गए थे.यह सजावट शादी को और भी यादगार बना रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

हल्दी समारोह में रश्मिका पिंक कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आईं, वहीं विजय ट्रेडिशनल अंदाज में दिखाई दिए. दोनों के चेहरों पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी. तस्वीरों में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ हल्दी लगाते हुए दोनों काफी खुश दिखाई दिए.

सूत्रों के अनुसार, आज रात संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. संगीत के लिए खास साउथ इंडियन और बॉलीवुड गानों की प्लेलिस्ट तैयार की गई है. मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ थीम आधारित डिनर की भी खास व्यवस्था की गई है. माना जा रहा है कि संगीत समारोह में कुछ सरप्राइज परफॉर्मेंस भी देखने को मिल सकती हैं.

गुरुवार शादी की मुख्य रस्में साउथ इंडियन स्टाइल में पूरी की जाएंगी. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न होगा.बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर विजय देवरकोंडा की मां, रश्मिका को पारिवारिक परंपरा निभाते हुए खानदानी कंगन गिफ्ट करेंगी, जो इस रिश्ते को और भी खास बना देगा.
February 26, 2026, 14:43 IST





