विदेश » Venezuela vs US Jets: F-35 फाइटर जेट्स की वेनेजुएला सीमा पर तैनाती से अमेरिका पर विवाद

Venezuela vs US Jets: F-35 फाइटर जेट्स की वेनेजुएला सीमा पर तैनाती से अमेरिका पर विवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Venezuela News: वेनेजुएला ने अमेरिकी F-35 जेट्स को अपनी सीमा के पास ‘अवैध घुसपैठ’ बताकर निंदा की. वेनेजुएला के रक्षा मंत्री ने कहा, ये अमेरिकी ‘सैन्य उत्पीड़न’ है जो राष्ट्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा. अमेरिका ने ड्रग कार्टेल के खिलाफ तैनाती बढ़ाई, लेकिन वेनेजुएला इसे शासन परिवर्तन की साजिश बता रहा है.

ख़बरें फटाफट

ट्रंप क्या युद्ध करके ही मानेंगे? वेनेजुएला के पास एक साथ भेजे पांच F-35 जेट्सF-35 जेट वेनेजुएला के करीब पहुंचे.

वाशिंगटन: अमेरिका के स्टील्थ फाइटर जेट F-35 वेनेजुएला की सीमा के पास आए हैं. इसे लेकर वेनेजुएला की सरकार अमेरिका पर भड़क गई है. गुरुवार को वेनेजुएला के रक्षा मंत्री जनरल व्लादिमीर पैड्रिनो ने कहा कि अमेरिकी F-35 फाइटर जेट्स ने उनकी सीमा के पास ‘अवैध घुसपैठ’ की. उन्होंने इसे ‘सैन्य उत्पीड़न’ बताया, जो देश की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा. पैड्रिनो ने एक एयरबेस से बोलते हुए कहा, ‘कम से कम पांच F-35 जेट्स दिखे, जो हमारी कैरेबियन सागर की तट रेखा के पास उड़ रहे थे. अमेरिकी साम्राज्यवाद ने हिम्मत दिखाई कि इतने करीब आ गया. लेकिन हम डरने वाले नहीं! वेनेजुएला की जनता को ये नहीं डराएगा.’ पेंटागन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

वेनेजुएला की एयर डिफेंस सिस्टम, माइक्वेटिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कंट्रोल रूम (जो राजधानी काराकास को सर्व करता है) और एक कमर्शियल एयरलाइन ने इन जेट्स को डिटेक्ट किया. विदेश और रक्षा मंत्रालयों के जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया कि जेट्स 75 किलोमीटर दूर थे, यानी हवाई क्षेत्र जो तट से 22 किलोमीटर तक है को नहीं तोड़ा. लेकिन इसके बाद वेनेजुएला ने कहा कि ये इंटरनेशनल लॉ का उल्लंघन है और कैरेबियन में सिविल एविएशन को खतरा है. उन्होंने अमेरिकी ‘वार सेक्रेटरी’ पीटर हेगसेथ को चेतावनी दी, ‘अपनी लापरवाह, रोमांचक और युद्धप्रिय हरकतें बंद करो, वरना कैरेबियन की शांति बिगड़ जाएगी.’

ट्रंप ने बढ़ाई सैन्य तैनाती

यह ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कांग्रेस को बताया कि अमेरिका ड्रग कार्टेल के साथ ‘गैर-अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष’ में है. इन्हें ‘नार्को-टेररिस्ट’ बता दिया, जो ड्रग्स तस्करी से अमेरिका को अस्थिर कर रहे. ट्रंप ने लैटिन अमेरिका के कई कार्टेल को आतंकी घोषित किया. इसी के चलते कैरेबियन में सबसे बड़ी मिलिट्री तैनाती हो रही है. 10 F-35 जेट्स पुर्तगाल रिको (अमेरिकी क्षेत्र) भेजे, 8 युद्धपोत और एक न्यूक्लियर पनडुब्बी की तैनाती हुई है. वहीं वेनेजुएला के तट पर ड्रग्स ले जा रही नावों पर हमले भी हुए, जिसमें 14 लोग मारे गए. ट्रंप का कहना है, ये ड्रग्स के खिलाफ ऑपरेशन है, जो अमेरिका को जहर से बचाएगा. लेकिन वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को शक है कि अमेरिका ड्रग्स के बहाने उनका शासन उखाड़ फेंकने की साजिश रच रहा है.

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें

homeworld

ट्रंप क्या युद्ध करके ही मानेंगे? वेनेजुएला के पास एक साथ भेजे पांच F-35 जेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी