विदेश » Venezuela Earthquake: Bhukamp Venezuela News 6.2 Magnitude Quake Jolts Zulia, Tremors Felt in Colombia- कोलंबिया में जोरदार भूकंप के झटके लगे हैं

Venezuela Earthquake: Bhukamp Venezuela News 6.2 Magnitude Quake Jolts Zulia, Tremors Felt in Colombia- कोलंबिया में जोरदार भूकंप के झटके लगे हैं

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Venezuela Bhukamp: वेनेज़ुएला के जुलिया प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. झटके कई राज्यों और पड़ोसी देश कोलंबिया तक महसूस हुए. लोग घरों-दफ्तरों से बाहर निकले, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं.

वेनेजुएला में कांप गई धरती, 6.2 तीव्रता वाले भूकंप ने हिला दियाकोलंबिया में भूकंप के तगड़े झटके लगे हैं. (सांकेतिक फोटो)
Venezuela Bhukamp:वेनेजुएला के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बुधवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 6.2 थी और इसका केंद्र ज़ुलिया प्रांत के मेने ग्रांडे (Mene Grande) कस्बे से 24 किलोमीटर दूर था. राजधानी काराकस से यह इलाका लगभग 600 किलोमीटर पश्चिम में है. भूकंप का केंद्र सिर्फ 7.8 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसकी वजह से कंपन कई राज्यों में महसूस हुआ. झटके पड़ोसी देश कोलंबिया तक पहुंचे. स्थानीय लोगों ने तुरंत घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया. फिलहाल दोनों देशों से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की रिपोर्ट नहीं आई है.

तेल उद्योग का अहम इलाका

मेने ग्रांडे झील माराकाइबो (Lake Maracaibo) के पूर्वी तट पर स्थित है, जो वेनेज़ुएला के तेल उद्योग का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. यह वही देश है जिसके पास दुनिया के सबसे बड़े सिद्ध तेल भंडार हैं. हालांकि, भूकंप के बाद सरकारी चैनल ने अपने नियमित कार्यक्रम जारी रखे और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) विज्ञान आधारित सेगमेंट में नजर आए. अभी तक वेनेज़ुएला सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. राहत एजेंसियां और विशेषज्ञ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

भूकंप से फटा भारत का ज्वालामुखी!

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरेन आइलैंड (Barren Island), अंडमान सागर में 20 सितंबर को फट पड़ा. यह नजारा दक्षिण एशिया के लिए बेहद दुर्लभ माना जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह विस्फोट दो दिन पहले आए 4.2 तीव्रता के भूकंप का नतीजा था. यह ज्वालामुखी निर्जन द्वीप पर स्थित है, इसलिए फिलहाल किसी इंसानी बस्ती को खतरा नहीं है. हालांकि, इस घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि यही इलाका 2004 की सुनामी का कारण बने बड़े फॉल्ट ज़ोन पर स्थित है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय भूकंपीय विज्ञान केंद्र (National Centre for Seismology) के निदेशक ओ. पी. मिश्रा ने बताया कि ज्वालामुखी के नीचे मौजूद मैग्मा चैंबर में भूकंप से हुई हलचल ने ‘असमय मैग्मेटिक इरप्शन’ को जन्म दिया. बैरेन आइलैंड पर इस तरह की घटनाएं इससे पहले 1991, 2004 और 2005 में भी दर्ज की गई थीं. बैरेन आइलैंड लगभग 3.2 किलोमीटर व्यास का गोलाकार द्वीप है.

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें

homeworld

वेनेजुएला में कांप गई धरती, 6.2 तीव्रता वाले भूकंप ने हिला दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी