मनोरंजन » USA से रची साजिश, सोशल मीडिया से जुड़ा गैंगस्टर कनेक्शन! रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में हुए कई बड़े खुलासे

USA से रची साजिश, सोशल मीडिया से जुड़ा गैंगस्टर कनेक्शन! रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में हुए कई बड़े खुलासे

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में जांच ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. हरियाणा पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि इस हमले की साजिश कथित तौर पर अमेरिका में बैठे गैंगस्टर से जुड़ी हो सकती है. सोशल मीडिया के जरिए संपर्क, विदेशी हथियार और पैसों का लालच, इस पूरे केस में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब पुलिस देश और विदेश तक फैले इस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

USA से रची साजिश, सोशल मीडिया से जुड़ा गैंगस्टर कनेक्शन!Zoom

शूटर सन्नी सोनू और दीपक तीनो मुंबई गए थे

नई दिल्ली. फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की घटना में अब जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. हरियाणा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी साजिश की प्लानिंग विदेश से की गई थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमेरिका में बैठे गैंगस्टर आरजू विश्नोई ने इस हमले की साजिश रची थी.

विदेशी हथियारों के साथ दिया घटना को अंजाम

इस वारदात को अंजाम देने के लिए दीपक शर्मा के साथ सन्नी और सोनू भी मुंबई पहुंचे थे. सन्नी और सोनू ने पहले रोहित शेट्टी के घर की रेकी की थी. यानी इलाके का जायजा लिया, सुरक्षा व्यवस्था देखी और आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई. इसके बाद दीपक शर्मा ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के पास विदेशी हथियार थे, जो उन्हें प्लानिंग के दौरान उपलब्ध कराए गए थे. वारदात के लिए शूटर्स को करीब 50 हजार रुपये भी दिए गए थे. साथ ही उन्हें आगे और ज्यादा पैसे देने का लालच भी दिया गया था.

बहादुरगढ़ के खेत में बनाया था ठिकाना

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक एक अन्य आरोपी ऋतिक यादव का नाम भी सामने आया है. वह सन्नी और दीपक का कॉमन दोस्त बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, ऋतिक हरियाणा में किसी फर्म में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है.फायरिंग के बाद आरोपी तुरंत अलग-अलग ठिकानों पर छिपते रहे. वे दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रुके और फरारी के दौरान कुछ होटलों में भी ठहरे. करीब चार से पांच दिन बाद वे बहादुरगढ़ के एक खेत में बने ठिकाने पर छिपे हुए थे.

बता दें कि फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी है. विदेश से कनेक्शन, सोशल मीडिया के जरिए संपर्क और पैसों के लेन-देन जैसे पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी