विदेश » US Cuts Tariff from China: ट्रंप ने घटाया चीन से टैरिफ, शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद लिया फैसला

US Cuts Tariff from China: ट्रंप ने घटाया चीन से टैरिफ, शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद लिया फैसला

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Trump Jinping Meeting Outcome : दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग और ट्रंप की मुलाकात के बाद अमेरिका ने चीन पर से टैरिफ घटाकर उसे राहत दी है. दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी है, जिसके बाद चीन को टैरिफ में राहत मिली है और अमेरिका का सोयाबीन और कृषि के सामान बेचने का सपना साकार होता दिख रहा है. हालांकि रूस-यूक्रेन के मसले पर कोई ठोस बात सामने नहीं आई.

ट्रंप ने घटाया चीन से टैरिफ, शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद लिया फैसलाशी-जिनपिंग और ट्रंप. (Credit- Reuters)

Trump Jinping Meeting  : दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की बहुप्रतीक्षित मुलाकात के बाद चीन के लिए राहत की खबर आई है. अमेरिका ने चीन पर से 10 फीसदी का टैरिफ हटा दिया है. पहले जहां चीन पर अमेरिका ने 57 फीसदी का टैरिफ लगा रखा था, इस मुलाकात के बाद उसे घटाकर 47 फीसदी कर दिया गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि इस मीटिंग को वे 10 में से 12 नंबर देंगे.

ट्रंप ने कहा- ‘राष्ट्रपति शी के साथ मुलाकात शानदार रही. कई अहम फैसले लिए गए.’ वहीं शी जिनपिंग ने कहा- ‘हम हमेशा हर बात पर एकमत नहीं रहे हैं और यह स्वाभाविक है. बड़े देशों के बीच मतभेद होना आम बात है लेकिन अब हमें इन्हें दूर कर दोस्त और साझेदार के तौर पर आगे बढ़ना चाहिए.’

फेंटेनाइल ड्रग्स पर से टैक्स घटा

ट्रंप ने साफ किया है कि वो चीन पर से फेंटेनाइल ड्रग्स पर से 20% टैरिफ में से 10 % हटा रहे हैं. आपको बता दें कि फेंटेनाइनल राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग संस्थान (NIDA) के अनुसार एक अत्यधिक शक्तिशाली सिंथेटिक पाइपरिडीन ओपिओइड है. यह हेरोइन से 30 से 50 गुना अधिक शक्तिशाली है और मॉर्फिन से 100 गुना अधिक शक्तिशाली है. यह एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है जिसे अवैध रूप से बनाया और इस्तेमाल किया जाता है.अमेरिका में ड्रग्स एक बड़ा मुद्दा है, खासकर फेंटनाइल ड्रग एक बड़ा संकट उभरकर सामने आया है. फेंटेनाइल संकट को खत्म करना इतना भी आसान नहीं होगा. अमेरिका में नशे की लत की समस्या दशकों से चली आ रही है. इसके बदले चीन बड़ी मात्रा में सोयाबीन और कृषि का सामान अमेरिका से खरीदेगा.

अप्रैल में चीन जाएंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी घोषणा की है कि अगले साल अप्रैल में चीन की यात्रा करेंगे. इस कार्यकाल में डोनाल्ड ट्रंप का ये पहले चीन दौरा होगा. जब से उन्होंने अमेरिका की कमान संभाली है, तबसे वे चीन नहीं गए हैं और न ही शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की आमने-सामने मुलाकात हुई थी. खासतौर पर व्यापार और रूस के साथ रिश्तों को लेकर दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख रहे हैं, ऐसे में ये मुलाकात और डील अहम मानी जा रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने पहले इस यात्रा के दौरान ही नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से भी मुलाकात की बात कही थी लेकिन अब उन्होंने कहा कि ये संभव नहीं हो पाएगा क्योंकि ज्यादा वक्त नहीं है.

रूस-यूक्रेन मुद्दे पर मिलकर निकालेंगे हल

डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि रूस-यूक्रेन मुद्दे पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि हमने यूक्रेन पर शी जिनपिंग के साथ काफी देर तक बात की और हम मिलकर कुछ हल निकालने की कोशिश करेंगे. हम इस बात पर सहमत हुए कि दोनों पक्ष लड़ाई में फंसे हुए हैं और कभी-कभी उन्हें लड़ने देना ही पड़ता है , ये पागलपन है. ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग, यूक्रेन के मसले पर हमारी मदद करेंगे, लेकिन अब ज्यादा कुछ किया नहीं जा सकता.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

ट्रंप ने घटाया चीन से टैरिफ, शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद लिया फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी