Last Updated:
Russia News: यूक्रेन-रूस के बीच जंग के हालात और इंटेंस होते जा रहे हैं. हाल ही में यूक्रेनी सेना ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि उन्होंने पुतिन की लाइफ लाइन पर अटैक कर दिया है. इससे पहले रूस ने 430 ड्रोन से भयानक हमला किया था.
यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरियों पर किया अटैकमॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चौथे साल में पहुंच चुका है. पुतिन ने यूक्रेन के हिस्से पर कब्जा भी कर दिया है, जिसमें बड़े-बड़े शहर शामिल हैं. यूक्रेन लगातार चोट झेल रहा है और ट्रंप, पुतिन को शांति समझौते के लिए नहीं मना पा रहे हैं. हाल ही में यूक्रेन ने रूस के हाथों पोक्रोव्स्क शहर गंवा दिया है. इस खराब हालत में भी यूक्रेन ने एक बड़ा दावा कर डाला है. यूक्रेनी सेना का कहना है कि उसने रूस की लाइफ लाइन पर अटैक कर दिया है. अगर ये बात सही निकली तो पुतिन इस चोट के बाद चीख पड़ेंगे और जंग इंटेंसीफाई हो सकती है.
First Published :
November 15, 2025, 23:53 IST





