Last Updated:
Typhoon Kajiki Effect: वियतनाम में साल का सबसे शक्तिशाली तूफान जब गुजरा, तो पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया. प्रशासन की सारी कोशिशों के बाद भी प्रकृति के तांडव के बाद लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ.
काजिकी तूफान ने मचाई तबाही. (Credit- Reuters)सरकारी अधिकारियों के मुताबिक अब तक तूफान के दौरान कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर है और 10 से ज्यादा लोग जख्मी हो चुके हैं. फिलहाल काजिकी तूफान के बारे में अपडेट ये है कि ये लाओस की ओर बढ़ चुका है और कमजोर होकर ट्रॉपिकल डिप्रेशन में बदल गया है. हालांकि अब भी हनोई में बारिश का सिलसिला जारी है.
तूफान ने हुई भारी तबाही
अब भी अलर्ट पर है वियतनाम
सरकारी मौसम एजेंसी ने चेतावनी दी है कि बारिश अभी और जारी रहेगी और कुछ क्षेत्रों में 6 घंटे में 150 मिमी तक बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. तूफान के पहले ही तैयारी में ही 44 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था और सुरक्षा के लिए सेना ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 3.46 लाख से अधिक जवानों और 8,200 से ज्यादा वाहनों, जिसमें 5 विमान तैनात किए थे. जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में तूफानों और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं अब और अधिक भयानक और अनियमित होती जा रही है. पिछले साल सितंबर में तूफान यागी के कारण वियतनाम को 3.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था और सैकड़ों लोग मारे गए थे.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
August 26, 2025, 12:46 IST





