Last Updated:
Typhoon Kajiki Alert: साल के सबसे खतरनाक तूफान काजिकी को लेकर वियतनाम में तैयारियां कर ली गई हैं. इस दौरान 160 से 166 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और लोग इसे देखते हुए घरों में बंद हो गए ह…और पढ़ें
वियतनाम में काजिकी का रौद्र रूप. (Credit- Reuters)सरकार की ओर से दी जा रही जानकारी के मुताबिक 5 तटीय इलाकों के 3,25,500 से ज्यादा लोगों को स्कूलों और सार्वजनिक भवनों में अस्थायी शरण दी जा रही है. विह्न शहर में तूफान से पहले ही तेज बारिश हुई और सुबह तक शहर के ज्यादातर बाजार, दुकानें और रेस्टोरेंट बंद रहे. स्थानीय लोग अपने घरों के बाहर रेत के थैले लगाकर सुरक्षा कर इंतजाम कर रहे हैं. सुबह तक करीब 30,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया और 16,000 सैनिकों को राहत कार्यों में लगाया गया है.
हवाई अड्डों को किया गया बंद

वियतनाम में काजिकी का खौफ. (Credit- Reuters)
166 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
वियतनाम के मौसम विभाग ने बताया कि तूफान काजिकी 166 किलोमीटर प्रति घंटा (103 मील प्रति घंटा) की रफ्तार से हवाएं लेकर देश के मध्य तट की ओर आ रहा है. तूफान की ताकत जमीन पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कम हो जाएगी क्योंकि समुद्र की गर्मी कम होने लगती है. चीन के हैनान आइलैंड पर भी 20,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है और वहां के पर्यटन स्थल और बाजार बंद कर दिए गए हैं. इस साल वियतनाम में प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 100 से ज्यादा लोग मारे गए या लापता हुए हैं और 21 मिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान भी हो चुका है. ऐसे में इस बार तैयारी पूरी रखी गई है कि नुकसान कम से कम हो.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
August 25, 2025, 16:35 IST





