Last Updated:
दक्षिण कोरिया के बुसान में डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात में बॉडी लैंग्वेज ने सबका ध्यान खींचा. ट्रंप तनावग्रस्त दिखे, जबकि शी जिनपिंग ने पूरे संयम से खुद को नियंत्रित रखा. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ट्रेड वॉर और वैश्विक अर्थव्यवस्था के भविष्य के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.
डोनाल्ड ट्रंप ने मीटिंग के बाद कुछ इस तरह जिनपिंग को विदा किया.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात उम्मीद से ज्यादा चली. एक घंटे 40 मिनट दोनों नेताओं में मीटिंग हुई. दोनों हॉल से बाहर निकले और अपनी कार में बैठकर लौट गए. ट्रंप ने एयरफोर्स वन में बयान देते हुए कहा कि वो इस मीटिंग को 10 में 12 नंबर देंगे. मीटिंग पहले ही दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज ने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. यह बैठक दक्षिण कोरिया के गिम्हे एयर बेस पर हुई, जो बुसान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित है. यह ट्रंप और शी जिनपिंग की छह साल बाद पहली आमने-सामने मुलाकात रही और ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली बड़ी कूटनीतिक भेंट भी.

‘जिनपिंग का चेहरा नकाब जैसा लगा’
दूसरी ओर, शी जिनपिंग की अभिव्यक्ति एकदम स्थिर थी. रिपोर्टरों ने लिखा कि ‘शी का चेहरा एक मुखौटे की तरह शांत था.’ उन्होंने अपने भाव नियंत्रित रखे, जो उनके राजनीतिक अनुभव और आत्मसंयम का संकेत था. ट्रंप ने अपने चीनी समकक्ष का हाथ मिलाते हुए कहा, ‘आपसे मिलकर अच्छा लगा. हम बहुत सफल बैठक करने जा रहे हैं, इसमें कोई शक नहीं.’ उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी कहा, ‘वो बहुत टफ नेगोशिएटर हैं, जो हमारे लिए अच्छी बात नहीं है.’
जिनपिंग ने की ट्रंप की तारीफ
इसके जवाब में शी जिनपिंग ने ट्रंप की मध्यस्थता की सराहना करते हुए कहा कि ‘हमेशा हर बात पर सहमति नहीं होती, लेकिन हमें सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए ताकि चीन-अमेरिका संबंधों की बड़ी नाव स्थिर रूप से आगे बढ़े.’ विश्लेषकों के मुताबिक, इन शब्दों और हाव-भाव से यह साफ झलकता है कि जहां ट्रंप तत्काल सौदे की ओर बढ़ना चाहते हैं, वहीं शी दीर्घकालिक रणनीति के साथ सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं.
बैठक के बाद क्या बोले ट्रंप?
दक्षिण कोरिया में चीनी नेता शी जिंगपिंग के साथ बैठक समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इसे ‘अमेजिंग’ बताया और कहा कि 0 से 10 के पैमाने पर यह 12 की तरह थी. एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने खुलासा किया कि मुलाकात में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें चीन द्वारा अमेरिका से बड़ी मात्रा में सोयाबीन और कृषि उत्पाद खरीदना शामिल है. उन्होंने फेंटेनाइल के मुद्दे पर 20% टैरिफ से 10% की कटौती का भी जिक्र किया. ट्रंप ने आगे कहा कि वे अप्रैल में चीन जाएंगे, और यह बैठक व्यापार तनाव कम करने की दिशा में सकारात्मक कदम है.

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
October 30, 2025, 10:32 IST





