मनोरंजन » Toxic Teaser Reactions: टॉक्सिक टीजर ने रिवीज होते ही उड़ाया गर्दा, यश के हिंसक अवतार ने मचाई सनसनी, फैंस बोले- पक्का ब्लॉकबस्टर

Toxic Teaser Reactions: टॉक्सिक टीजर ने रिवीज होते ही उड़ाया गर्दा, यश के हिंसक अवतार ने मचाई सनसनी, फैंस बोले- पक्का ब्लॉकबस्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मेकर्स के बादे के मुताबिक सुबह 9:35 बजे यह एक्शन से भरपूर टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया. टीजर में यश ने अब अब तक के सबसे हिंसक और बेखौफ अवतार में नजर आ रहे हैं. फैंस को उनका ये नया अवतार पसंद भी आ रहा है.

कैसा है ‘टॉक्सिक’ का टीजर?

टीजर की शुरुआत यश (राया) से कहे जाने वाले एक डायलॉग से होती है कि यह जंग पिछली सभी जंगों से अलग है. इसके बाद एक के बाद एक्शन का दौर शुरू होता है . यश दुश्मनों के सिर काटते हैं, लिम्ब्स चीरते हैं, लोगों को पीट-पीटकर लहूलुहान करते हैं. इस पूरे हंगामे के बीच वह बस इतना कहते हैं, “कुछ ****** मैनर्स सीखो.’ आखिर में मलयालम स्टार टोविनो थॉमस एंटागोनिस्ट के रूप में आते हैं और कहते हैं, ‘आई एम होम, डैडी!’

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

यश के फैंस टीजर देखकर एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘कन्नड़ इंडस्ट्री की एक और ब्लॉकबस्टर.’ वहीं कई फैंस ने इसे ‘रॉकी भाई’ के बाद यश का सबसे दमदार अवतार बताया है. फैंस टीजर देखने के बाद पहले दिन पहला शो देखने की बात कर रहे हैं. एक यूजर ने KGF से जोड़ते हुए कहा, ‘इंडियन सिनेमा का किंग रॉकी भाई!’ वहीं कुछ लोगों ने इसे रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए खतरा बताया है.

सबसे बड़ा पैन-इंडिया क्लैश

गीतु मोहंदास द्वारा निर्देशित टॉक्सिक यश और गीतु ने मिलकर लिखी है. फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट हुई है. इसमें रुकमिणी वसंत, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर मुख्य भूमिकाओं में हैं. रवि बसरूर का म्यूजिक है. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी, जो उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद के मौके पर है. यह धुरंधर: द रिवेंज से क्लैश करेगी. यह सालों में सबसे बड़ा पैन-इंडिया क्लैश होगा.

क्यों विवादों में आया था ‘टॉक्सिक’ का टीजर

बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी को यश के जन्मदिन पर फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था, जिसमें कब्रिस्तान में ग्राफिक सेक्स सीन दिखाए जाने पर काफी विवाद हुआ था. एक ईसाई संगठन और महिला आयोग ने शिकायत दर्ज कराई थी और एफआईआर भी हुई थी। हालांकि, अनुराग कश्यप सहित कई फिल्मकारों ने इस बचाव किया था। राम गोपाल वर्मा ने तो निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि कोई पुरुष निर्देशक उनके सामने टिकने लायक नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी