मनोरंजन » Tiger Vs Pathaan: स्पाई यूनिवर्स को झटका, डिब्बाबंद हु सलमान-शाहरुख की फिल्म! जानें क्या है पूरा सच

Tiger Vs Pathaan: स्पाई यूनिवर्स को झटका, डिब्बाबंद हु सलमान-शाहरुख की फिल्म! जानें क्या है पूरा सच

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Tiger Vs Pathaan: शाहरुख खान और सलमान के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है. इस साल दोनों ही अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं. एक तरफ सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ है, तो दूसरी ओर है शाहरुख की ‘किंग’. लेकिन फैन्स को जिस फिल्म का इंतजार है, वो है, YRF स्पाई यूनिवर्स की ‘टाइगर वर्सेज पठान’. लेकिन खबर है कि ‘टाइगर वर्सेज पठान’ ठंडे बस्ते में चली गई है.

ख़बरें फटाफट

Tiger Vs Pathaan: स्पाई यूनिवर्स को झटका, डिब्बाबंद हु सलमान-शाहरुख की फिल्म!Zoom

फिल्म को लेकर फैंस हैं बेकरार

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया के दो सबसे बड़े सुपरस्टार एक ही रोमांचक जासूसी थ्रिलर में साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं. लेकिन फिलहाल, इस मच अवेटेड फिल्म’टाइगर वर्सेस पठान’ पर विराम लगता नजर आ रहा है. सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ लाने वाली क्रॉसओवर फिल्म को आर्थिक संकट की वजह से रोक दिया गया है.

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यश राज फिल्म्स द्वारा समर्थित और उनके बढ़ते जासूसी यूनिवर्स में एक अहम प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही रुक गया है. बताया जा रहा है कि इसकी वजह बजट है. यश राज का प्रोजेक्ट उनके स्पाई यूनिवर्स का बड़ा हिस्सा माना जा रहा था, जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान आमने-सामने दिखने वाले थे.

क्या है प्रोजेक्ट की अटकने की वजह?

सामने आ रही खबरों के मुताबिक फिल्म प्रोडक्शन में जाती, इससे पहले ही बजट को लेकर मामला गड़बड़ा गया, जिसके बाद से ही फिल्म अधर में लटकी हुई है. कहा जा रहा है कि इसमें सबसे बड़ा जो मुद्दा है वो है दोनों सुपरस्टार्स की भारी भरकम फीस. अब तक आ रही खबरों के मुताबिक दोनों को करीब 100-100 करोड़ रुपये फीस बताई जा रही है, जिससे की टोटल बजट काफी ज्यादा बढ़ जाता है. सूत्रों की माने तो अगर दोनों खान फीस में थोड़ा समझौता कर लेते तो फिल्म बन सकती थी.

बड़ा प्रोजेक्ट लाने की थी प्लानिंग

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान की अपार सफलता के बाद ही ‘टाइगर वर्सेस पठान’ का आइडिया मिला था. ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में थिएटर का माहौल फिर से बदलकर रख दिया था. इसके बाद से ही उम्मीद की जा रही थी कि स्पाई यूनिवर्स में दोनों खानों की टक्कर से कुछ नया और बड़ा किया जा सकता है. आदित्य चोपड़ा इस पर बड़ा प्रोजेक्ट बनाना चाहते थे.

बता दें कि फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ का कहना है कि इतने बड़े स्टार्स की फीस जायज है, तो कुछ यूजर्स का कहना है कि प्रोडक्शन हाउस अब 350 करोड़ से ज्यादा रिस्क लेने से कतरा रहे हैं. वहीं कुछ फैंस का तो दिल ही टूट गया है कि सलमान और शाहरुख को एक साथ पर्दे पर फिर देखने का सपना अधूरा रह गया. लेकिन अब तक इस पर यश राज फिल्म्स की ओर से और ना ही दोनों एक्टर्स की तरफ से कोई ऑफिशियली ऐनाउंसमेंट की गई है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी