विदेश » this female spy was blindfolded then shot dead after caught spy on france germany double agent mata hari

this female spy was blindfolded then shot dead after caught spy on france germany double agent mata hari

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

कई देशों के पावरफुल अधिकारी इस महिला के दीवाने हो गए थे. उन्होंने अपने देशों के टॉप सीक्रेट्स उगलने शुरू कर दिए थे.

'कातिल हसीना' की आखों पर बांधी पट्टी, फिर गोलियों से भून दियामहिला जासूस माता हारी

एक ऐसी महिला जिसने अपनी उंगलियों पर कई देश नचाए. ये महिला जितनी खूबसूरत थी उतनी ही खतरनाक लेकिन उसकी यही खूबी दर्दनाक मौत का कारण भी बनी. उसे गद्दारों वाली मौत दी गई, पहले आखों पर पट्टी बांधी गई और फिर गोलियों से शरीर छलनी कर दिया गया. इस महिला जासूस की कहानी किताबें लिखी गईं लेकिन उसके कई राज ऐसे हैं जो आज भी कोई नहीं जानता है. आगे जानें कौन है ये कातिल हसीना और क्यों मरते-मरते उसने इतना दर्द सहना पड़ा?

डांसर पर लट्टू हो गए पावरफुल लोग

इस महिला जासूस का नाम था माता हारी. कहा जाता है कि वो इतनी खूबसूरत और पावरफुल थी कि उसके इशारों पर पूरा यूरोप नाचता था. उसने ऐसे-ऐसे कारनामे किए थे कि दुनिया की सबसे खतरनाक जासूस बन गई थी. उसे सबसे रहस्यमयी जासूस भी कहा जाता है. नीदरलैंड में जन्मी गेरत्रुद मार्गरेट जेले स्पाई वर्ल्ड में माता हारी के नाम से पॉप्युलर है. एक वक्त पर डांसर बनकर जिंदगी चलाने वाली मार्गरेट की जिंदगी तब बदली जब वो 1905 में फ्रांस की राजधानी पेरिस आई थी. यहां पर ये खूबसूरत और बोल्ड डांसर इतनी पॉप्युलर हुई कि पूरे यूरोप से लोग उसकी परफॉर्मेंस देखने आने लगे.

कैसे उगलवाती थी राज?

धीरे-धीरे फ्रांस और जर्मनी जैसे पावरफुल देशों के सेना अधिकारी भी उसके प्यार में पागल हो गए. बड़े-बड़े ऑफिसर्स मार्गरेट की परफॉर्मेंस देखने के लिए आने लगे और यहीं से मार्गरेट के माता हारी बनने का सफल शुरू हुआ. उसे कई देशों के सीक्रेट्स पता चलने लगे और उसने पहले फ्रांस सरकार के लिए काम करना शुरू किया. वो हिटलर की सेना से राज उगलवाती थी और फ्रांस ट्रांसफर कर देती थी. बताया जाता है कि एक वक्त पर वो डबल एजेंट भी बन गई थी.

हुआ ऐसा दर्दनाक अंत

माता हारी की जिंदगी में एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट तब आया जब उसे जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. ये साल 1917 था, जब वो कोर्ट में पेश हुई लेकिन उसने जासूसी का आरोप कभी नहीं कबूला. वो हमेशा खुद को डांसर बताती रही लेकिन आरोप साबित हो गए और उसे मौत की सजा सुनाई गई. लोग डरे हुए थे क्योंकि कहा जाता है कि उस वक्त लगभग पूरा यूरोप माता हारी के सामने अपने राज उगल चुका था.

फिर माता हारी की गद्दारों वाली मौत दी गई. उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर गोलियों से भून दिया गया. माता हारी के जाने के बाद भी ये रहस्य नहीं सुलझ पाया कि वो जर्मनी और फ्रांस में किसके लिए असलियत में जासूसी करती थी.

homeworld

‘कातिल हसीना’ की आखों पर बांधी पट्टी, फिर गोलियों से भून दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी