खेल » Thama, Thama Teaser Out, Ayushmann Khurrana, Rashmika Mandanna, Nawazuddin Siddiqui, Thama Love Story with Horror Twist, watch thama teaser, Thama release date, थामा, थामा टीजर आउट, आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, थामा लव स्टोरी हॉरर ट्विस्ट के साथ, थामा टीजर देखें, थामा रिलीज की तारीख

Thama, Thama Teaser Out, Ayushmann Khurrana, Rashmika Mandanna, Nawazuddin Siddiqui, Thama Love Story with Horror Twist, watch thama teaser, Thama release date, थामा, थामा टीजर आउट, आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, थामा लव स्टोरी हॉरर ट्विस्ट के साथ, थामा टीजर देखें, थामा रिलीज की तारीख

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Thama Teaser: आयुष्मान और रश्मिका की लव स्टोरी के बीच टीजर में डरावने और थ्रिल से भरपूर सीन आते हैं. जंगल में कुछ अजीब घटनाएं होती हैं. आयुष्मान जानवरों और खतरनाक ताकतों से लड़ते नजर आते हैं.

Thama Teaser: खून-खराबा से भरपूर हॉरर लव स्टोरी, नवाजुद्दीन ने लूटी लाइमलाइट‘थामा’ इस साल दिवाली पर रिलीज होगी.
Thama Teaser: प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स अपनी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स के लिए जाना जाता है. ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्मों के बाद अब इस यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘थामा’ आ रही है, जिसका टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. इसमें रोमांस के साथ-साथ हॉरर और एक्शन का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है.फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं.

1.49 मिनट वाले टीजर की शुरुआत एक घने जंगल से होती है, जहां आयुष्मान और रश्मिका एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं. इस दौरान बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘रह पाओगी मेरे बिना? 100 साल तक?’ और इस पर एक्ट्रेस जवाब देती है, ‘100 साल तो क्या, एक पल के लिए भी नहीं.’ इस डायलॉग के बाद कहानी भयानक मोड़ लेती है.

टीजर की लंबाई करीब 1 मिनट 49 सेकंड है और इसमें कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इसमें मलाइका अरोड़ा के डांस की झलक भी है. वहीं, वेब सीरीज ‘पंचायत’ के ‘प्रह्लाद चा’ यानी फैसल मलिक भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे.

टीजर के आखिर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी डरावने लुक में दिखते हैं और कहते हैं, ‘पिछले 75 सालों से कोई रोमांस नहीं देखा मैंने… चालू रखो.’ इस झलक से स्पष्ट है कि फिल्म में रोमांस के साथ-साथ हॉरर, एक्शन, और थ्रिल का जबरदस्त तड़का है.

फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है. मैडॉक फिल्म्स ने इसे अपनी पहली हॉरर लव स्टोरी बताया है. इंस्टाग्राम पर फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ना डर कभी इतना शक्तिशाली था, और ना प्यार कभी इतना खूनी.’ ‘थामा’ दीवाली के आसपास रिलीज होगी.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Thama Teaser: खून-खराबा से भरपूर हॉरर लव स्टोरी, नवाजुद्दीन ने लूटी लाइमलाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी