विदेश » Thailand School Shooting : 18-Year-Old Gunman Takes Students and Teachers Hostage | थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी

Thailand School Shooting : 18-Year-Old Gunman Takes Students and Teachers Hostage | थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

थाईलैंड के एक स्कूल में सुबह-सुबह एक लड़का बंदूक लेकर घुस आया और उसने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कई स्टूडेंट्स और छात्रों को बंधक बना लिया है. बाहर सिक्योरिटी फोर्सेस तैनात हैं लेकिन अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि आखिर इस लड़के का मोटिव क्या है और ना ही उसने बंधकों को छोड़ने की कोई शर्त बताई है.

बंदूक लेकर स्कूल में घुसा लड़का, अंधाधुध फायरिंग कर बंधन बनाए टीचर-छात्रZoom

थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी

बैंकॉक : थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत सोंगखला (Songkhla) के हाट याई (Hat Yai) शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. बुधवार की दोपहर जब स्कूल की छुट्टी का वक्त करीब था, तभी एक 18 वर्षीय बंदूकधारी ने प्रथान खिरीवात नाम के स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस लड़के ने बेखौफ गोलियां बरसाते हुए स्कूल की टीचर और छात्रों को बंधक बना लिया है. स्थानीय प्रशासन और विशेष अभियान बल ने स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया है. जिसके बाद बंधकों क छुड़वाने की कोशिश की जा रही है.

स्कूल में घुसकर लड़के ने तड़ातड़ बरसाईं गोलियां

यह घटना स्थानीय समय के मुताबिक शाम करीब 4:45 बजे हुई, जब स्कूल के गलियारे गोलियों की गूंज से दहल उठे. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस गोलीबारी में कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बंदूकधारी ने स्कूल के भीतर एक महिला स्टाफ सदस्य, टीचर्स और अज्ञात संख्या में छात्रों को बंधक बना कर रखा है. कई छात्र अभी भी स्कूल की इमारतों के भीतर फंसे हुए हैं और बाहर नहीं निकल पा रहे हैं.

बाहर चल रहा भयानक टेंशन

इस बीच स्कूल के बाहर जबरदस्त मीडिया तांडव और टेंशन देखने को मिल रहा है. हाट याई पुलिस स्टेशन के अधिकारी और रेस्क्यू यूनिट्स मौके पर तैनात हैं. पूरे स्कूल परिसर को सील कर दिया गया है और सुरक्षित जोन में मौजूद लोगों को निकाला जा रहा है. पुलिस के अनुसार हमलावर की उम्र महज 18 साल है. उसके पास कौन से हथियार हैं और इस हमले के पीछे उसका मकसद क्या था, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

दक्षिणी थाईलैंड के प्रांत (याला, पट्टानी और सोंगखला) लंबे समय से उग्रवाद और हिंसा की चपेट में रहे हैं. उग्रवादी अक्सर स्कूलों और शिक्षकों को निशाना बनाते हैं क्योंकि वे इन्हें ‘थाई राज्य’ के प्रतीक के रूप में देखते हैं. 2004 से अब तक इस क्षेत्र में हुई हिंसा में 7,500 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

उत्कर्षा श्रीवास्तव: डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं.

10+ वर्षों का अनुभव: उत्कर्षा श्रीवास्तव को डिजिटल मीडिया में दस…और पढ़ें

homeworld

बंदूक लेकर स्कूल में घुसा लड़का, अंधाधुध फायरिंग कर बंधन बनाए टीचर-छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी