भारत » Stray Dogs News: गाय, दूध और बछड़ा… RRS चीफ मोहन भागवत ने बताया, कैसे खत्म होगी दिल्ली में आवारा कुत्तों की परेशानी?

Stray Dogs News: गाय, दूध और बछड़ा… RRS चीफ मोहन भागवत ने बताया, कैसे खत्म होगी दिल्ली में आवारा कुत्तों की परेशानी?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Stray Dogs News: मोहन भागवत ने कहा कि दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान उनकी आबादी को नियंत्रित करके ही संभव है, न कि उन्हें आश्रय स्थलों में रखकर.

दिल्ली में कैसे खत्म होगी आवारा कुत्तों की परेशानी?RSS चीफ मोहन भागवत ने बतायामोहन भागवत ने दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (फाइल फोटो)
भुवनेश्वर/कटक. सभी पशुओं को जीने का अधिकार होने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान उनकी आबादी को नियंत्रित करके ही किया जा सकता है, न कि उन्हें आश्रय स्थलों में पहुंचाकर. पशु चिकित्सा विज्ञान स्नातक भागवत सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश पर उठे विवाद पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें दिल्ली-एनसीआर के अधिकारियों को आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर स्थायी रूप से कुत्तों के आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करने को कहा गया था.

कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने कहा, “इस समस्या का समाधान केवल आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करके ही किया जा सकता है. हालांकि, आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में रखकर इसका समाधान नहीं किया जा सकता.” एक उदाहरण देते हुए भागवत ने कहा कि गाय का दूध निकालते समय भारतीय कुछ दूध ले लेते हैं और बाकी बछड़े के लिए छोड़ देते हैं.

उन्होंने कहा, “यह मनुष्य और प्रकृति के बीच संतुलन बनाने की कला है. विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर प्रकृति का संरक्षण किया जाना चाहिए.” कटक बैठक के बाद भागवत पुरी के लिए रवाना हुए, जहां वह शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात करेंगे और श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे. भागवत बुधवार शाम भुवनेश्वर पहुंचे और रात को शहर में स्थित उत्कल विपन्न सहायता समिति के कार्यालय में ठहरे. आरएसएस प्रमुख 15 अगस्त को ओडिशा का अपना दौरा समाप्त कर वहां से रवाना होंगे.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

दिल्ली में कैसे खत्म होगी आवारा कुत्तों की परेशानी?RSS चीफ मोहन भागवत ने बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी