Last Updated:
Stock To Buy : जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जेएसडब्ल्यू सीमेंट देश की टॉप-10 सीमेंट कंपनियों में से एक हैं. कंपनी अब एक क्षेत्रीय खिलाड़ी से आगे बढ़कर पैन-इंडिया कंपनी बनने की दिशा की ओर अग्रसर है. ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर में आगे तेजी आने की संभावना जताई है.
JSW सीमेंट के शेयर 14 अगस्त 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. नई दिल्ली. जेएसडब्ल्यू सीमेंट शेयरों में आज तेजी रही और ये एनएसई पर 1.40 फीसदी की बढत के साथ 140.80 रुपये पर बंद हुए. ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ‘बाय’ रेटिंग के साथ इस सीमेंट शेयर की कवरेज शुरू की है. ब्रोकरेज ने आने वाले समय में इस शेयर में 22 फीसदी तेजी आने की उम्मीद जताई है. जेएसडब्ल्यू सीमेंट शेयर को अब चार ब्रोकरेज कवर कर रहे हैं. जेफरीज सहित इनमें से दो ने इसे ‘बाय’ और दो ने ‘होल्ड’ रेटिंग दी है. इस शेयर की लिस्टिंग इस साल अगस्त में हुई थी और यह यह अपने आईपीओ प्राइस से नीचे कारोबार कर रहा है.
जेएसडब्ल्यू सीमेंट टारगेट प्राइस
जेफरीज ने 6 अक्टूबर को जारी अपनी रिपोर्ट में ‘बाय’ रेटिंग के साथ के साथ जेएसडब्ल्यू सीमेंट शेयर का टारगेट प्राइस 170 रुपये तय किया है. यह बाकी एनालिस्ट्स के औसत टारगेट प्राइस से भी ऊंचा है. बाकी एनालिस्ट्स ने इस शेयर में औसतन करीब 13.5% की संभावित बढ़त की उम्मीद जताई है. जबकि जेफरीज ने 22 फीसदी तेजी का अनुमान जताया है.
4 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था आईपीओ
JSW सीमेंट के शेयर 14 अगस्त 2025 को शेयर बाजार में 4% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए थे. कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 3,600 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई थी. इसमें 1,600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 2,000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था. शेयर अभी भी अपने 147 रुपये के IPO प्राइस से नीचे कारोबार कर रहा है. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 5.6 फीसदी की गिरावट आई है. जेएसडब्ल्यू शेयर का 52-वीक हाई 162.15 रुपये तो 52-हफ्तों का निचला स्तर 135.90 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप वर्तमान में 19.17 हजार करोड़ रुपये है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
October 06, 2025, 17:11 IST





