Last Updated:
डिवीज लैबोरेटरीज लिमिटेड को सिटी ने ‘बाय’ रेटिंग दी है, टारगेट प्राइस 7,750 रुपये तय किया गया है. कंपनी का मार्केट कैप 1.63 लाख करोड़ रुपये है और EPS 83.20 रुपये रहा.
कंपनी ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर 2,357 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है.नोवार्टिस की हृदय गति रुकने के इलाज में काम आने वाली दवा एंट्रेस्टो के जेनेरिक वर्जन को लेकर बाजार की चिंताएं धीरे-धीरे कम हो रही हैं. डिवीज लैबोरेटरीज इस दवा के लिए एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs) की सप्लाई करती है. अनुमान है कि एंट्रेस्टो API कंपनी के इनोवेटर कस्टम सिंथेसिस (CS) पोर्टफोलियो में सबसे बड़ा प्रोडक्ट बना रहेगा. इसका योगदान सीएस रेवेन्यू में लगभग 40 प्रतिशत और कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में करीब 20 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
डिवीज शेयर टारगेट प्राइस
डिवीज के तिमाही नतीजे
कंपनी ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर 2,357 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि शुद्ध मुनाफा 557 करोड़ रुपये रहा. इस तिमाही में अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) 20.95 रुपये रही. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 9,198 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2,209 करोड़ रुपये रहा, वहीं पूरे साल का EPS 83.20 रुपये दर्ज किया गया.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 24, 2025, 17:27 IST





