Last Updated:
Stock To Buy-. ICICI Bank ने बीती जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक ने बीते कुछ वर्षों में सेक्टोरल चुनौतियों के बावजूद अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतरीन परफॉर्म किया है.
ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि बैंक का प्रदर्शन बढिया रहा है. ब्रोकरेज का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक ने बीते कुछ वर्षों में सेक्टोरल चुनौतियों के बावजूद लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर दबाव जैसी परिस्थितियों के बीच भी बैंक ने अपने प्रदर्शन में मजबूती बरकरार रखी. चुनौतियों का मुकाबला बैंक ने अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कहीं बेहतर तरीके से किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक अपनी प्रोफिटेबलिटी की रफ्तार को बनाए रखने की मजबूत स्थिति में है. एसेट मिक्स में लगातार सुधार, सीमित NIM दबाव और बिजनेस बैंकिंग व चुनिंदा रिटेल सेगमेंट में स्वस्थ ग्रोथ बैंक की तरक्की की रफ्तार को बनाए रखने में सहायक होंगे.
ICICI Bank शेयर का टारगेट प्राइस कितना है
मोतीलाल ओसवाल ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) पर अपनी ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखते हुए इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 1670 रुपये रखा है. यह मौजूदा भाव 1391 रुपये से 20 फीसदी ज्यादा है. ICICI Bank ने बीती जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का जून तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 15.5% बढ़कर 12,768.21 करोड़ रुपये हो गया. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी 10.6% की बढ़ोतरी हुई और यह 21,635 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 19,553 करोड़ रुपये थी.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 03, 2025, 10:46 IST





