व्यापार » Stock To Buy : इन तीन बैंकिंग शेयरों में लगा दो पैसा, 33% तक मुनाफे की गारंटी!

Stock To Buy : इन तीन बैंकिंग शेयरों में लगा दो पैसा, 33% तक मुनाफे की गारंटी!

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Stock To Buy : ब्रोकरेज सीएलएसए का कहना है कि दूसरी तिमाही में भले ही बैंकों पर थोड़ा दबाव दिखे, लेकिन आने वाली तिमाहियों में हालत सुधर जाएंगे. ब्रोकरेज की टॉप पिक्‍स में एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और बंधन बैंक शामिल हैं.

ख़बरें फटाफट

Stock To Buy : इन तीन बैंकिंग शेयरों में लगा दो पैसा, 33% तक मुनाफे की गारंटी!CLSA तीन बैंक शेयरों पर बुलिश है.

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले हमेशा कमाई वाले शेयरों की तलाश में रहते हैं. अगर आप भी ऐसे ही स्‍टॉक्‍स ढूंढ रहे हैं तो ग्‍लोबल ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने आपका काम आसान कर दिया है. ब्रोकरेज ने तीन बैंकिंग शेयरों में पैसा लगाने की सलाह दी है. उसका मानना है कि ये स्‍टॉक्‍स आने वाले समय में 33 फीसदी तक‍ रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं.
CLSA ने की ‘बाय’ लिस्‍ट में भारतीय स्‍टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बंधन बैंक शामिल है. ब्रोकरेज का मानना है कि हालांकि दूसरी तिमाही (Q2FY26) में बैंकों का प्रदर्शन लोन ग्रोथ और NIM प्रेशर के कारण थोड़ा दबा हुआ दिख सकता है, लेकिन तीसरी तिमाही से हालात सुधरेंगे और निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिलेंगे.

ये  भी पढ़ें -Upcoming IPO: अब होगा दिवाली धमाका! टाटा कैपिटल से लेकर एलजी तक, अगले हफ्ते आएंगे 27,000 करोड़ रुपये के नए इश्यू

एसबीआई शेयर टारगेट प्राइस

CLSA ने एसबीआई शेयर को बाय रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,050 रखा है, जो मौजूदा ₹867.05 के भाव से 21% ज्‍यादा है. ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक की डिपॉजिट ग्रोथ स्थिर है और आने वाली तिमाहियों में NIM पर दबाव कम होगा. SBI को रिटेल और कॉर्पोरेट लोन दोनों से सपोर्ट मिलेगा. निवेशकों के लिए यह स्टॉक स्टेबल और लॉन्ग टर्म गेन का शानदार विकल्प है.

ICICI Bank शेयर में 24 फीसदी तेजी की संभावना

ICICI Bank शेयर को खरीदने की सलाह भी सीएलएसए ने दी. ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹1,700 रखा है, जो मौजूदा ₹1,365 के स्तर से लगभग 24% ज्‍यादा है. बैंक का फोकस प्रॉफिटेबिलिटी और बैलेंस ग्रोथ पर है. CLSA का मानना है कि ICICI Bank की एसेट क्वालिटी लगातार बेहतर हो रही है और टर्म डिपॉजिट री-प्राइसिंग से इसके मार्जिन पर दबाव धीरे-धीरे कम होगा.

बंधन बैंक शेयर देगा 33% रिटर्न

मिडकैप सेगमेंट में CLSA की सबसे बड़ी पसंद बंधन बैंक है. ब्रोकरेज ने इसे ₹220 का टारगेट दिया है, जो मौजूदा ₹165.90 के भाव से करीब 33% ज्‍यादा है. CLSA का मानना है कि आने वाले समय में बैंक की लोन ग्रोथ में सुधार होगा और NIM पर दबाव घटेगा. हाई-रिस्क, हाई-रिटर्न वाले निवेशक इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में रख सकते हैं. सीएलएस ने कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और आरबीएल बैंक शेयर पर अपनी ‘होल्ड’ रेटिंग बरकरार रखी है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

Stock To Buy : इन तीन बैंकिंग शेयरों में लगा दो पैसा, 33% तक मुनाफे की गारंटी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी