Last Updated:
Stock Tips : मोतीलाल ओसवाल ने KPIT टेक्नोलॉजीज को खरीदने और टाटा टेक्नोलॉजीज व टाटा एलक्सी को बेचने की सलाह दी है. KPIT का टारगेट प्राइस ₹1600 तय किया गया है.
केपीआईटी टेक शेयर की कीमत अब काफी घट गई है. मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि जहां KPIT टेक्नोलॉजीज लंबी अवधि के लिए मजबूत निवेश अवसर है, वहीं टाटा टेक्नोलॉजीज और टाटा एलक्सी के लिए रिस्क-रिवार्ड का बैलेंस फिलहाल आकर्षक नहीं है, इसलिए इन दोनों शेयरों को बेचने में ही फायदा है.
टाटा टेक्नोलॉजीज पर ‘Sell’ रेटिंग
मोतीलाल ओसवाल ने टाटा टेक्नोलॉजीज के लिए ₹580 का प्राइस टारगेट रखते हुए ‘Sell’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की मार्जिन प्रोफाइल कमजोर है क्योंकि इसका फोकस ज्यादा मैकेनिकल इंजीनियरिंग पर है. टाटा एलक्सी पर भी मोतीलाल ओसवाल ने अपनी ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखी और इसका टारगेट प्राइस ₹4,600 रुपये तय किया है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 25, 2025, 14:37 IST





