व्यापार » Stock Tips : उड़ने को तैयार है ये रिटेल स्‍टॉक, तीन ब्रोकरेज ने दी पैसा लगाने की सलाह

Stock Tips : उड़ने को तैयार है ये रिटेल स्‍टॉक, तीन ब्रोकरेज ने दी पैसा लगाने की सलाह

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

वी-मार्ट रिटेल ने दूसरी तिमाही में 807 करोड़ रुपये रेवेन्यू और 11 फीसदी SSSG दर्ज की. मोतीलाल ओसवाल, एंटिक ब्रोकिंग, HDFC Securities ने शेयर पर BUY रेटिंग दी है.

उड़ने को तैयार है ये रिटेल स्‍टॉक, तीन ब्रोकरेज ने दी पैसा लगाने की सलाहमोतीलाल ओसवाल ने वी-मार्ट रिटेल पर ‘BUY‘ की रेटिंग दी है.

नई दिल्‍ली. पिछले एक साल में 35 फीसदी गिर चुका वी-मार्ट रिटेल शेयर में शुक्रवार को जोरदार तेजी आई और 16 फीसदी तेजी के साथ 847 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी द्वारा दूसरी तिमाही के शानदार नतीजे पेश करने और तीन ब्रोकरेज हाउसेज द्वारा इस शेयर में पैसा लगाने की सलाह से आज निवेशकों का जोश हाई रहा और उन्‍होंने वी-मार्ट रिटेल शेयर की जमकर खरीदारी की.

वी-मार्ट रिटेल को दूसरी तिमाही में 807 करोड़ रुपये परिचालन इनकम (revenue from operations) के रूप में मिले हैं. पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 661 करोड़ रुपये था. इस तरह, कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर वृद्धि 22 फीसदी की वृद्धि रही. सितंबर तिमाही में सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) भी 11 फीसदी रही. 30 सितंबर 2025 तक कुल स्टोर की संख्या 533 हो गई.

वी-मार्ट रिटेल शेयर टारगेट प्राइस

मोतीलाल ओसवाल ने वी-मार्ट रिटेल पर ‘BUY‘ की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 1,035 रुपये तय किया है. मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि दूसरी तिमाही में बिक्री में दिखी मजबूत वृद्धि और स्टोर्स के विस्तार की रफ्तार वी-मार्ट को अपनी पॉजिटिव ग्रोथ गति बनाए रखने में मदद कर सकती है.

एंटिक ब्रोकिंग ने भी वी-मार्ट शेयर में पैसा लगाने की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 1,071 रुपये तय किया है. ब्रोकरेज के अनुसार, पिछले तीन वर्षों के दौरान बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच वी-मार्ट ने सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) में सुधार दिखाया है. लगातार डबल डिजिट में राजस्व वृद्धि दर्ज की है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने वी-मार्ट रिटेल पर अपनी रेटिंग को ‘ADD’ से अपग्रेड कर ‘BUY’ कर दिया है. साथ ही स्टॉक पर टारगेट प्राइस 830 रुपये से बढ़ाकर 840 रुपये कर दिया है.

वी-मार्ट शेयर रिटर्न

वीमार्ट रिटेल लिमिटेड के शेयर अपने 52 वीक हाई 1,129 रुपये से 35 फीसदी नीचे चल रहे हैं. इस शेयर का 52 वीक लो 675 रुपये है. एक महीने में शेयर करीब 5 फीसदी चढ़ा है. तीन और छह महीने में शेयर का प्रदर्शन लगभग सपाट रह है. स्टॉक ने 2 साल में 57 फीसदी, तीन साल में 11 फीसदी और पांच साल में 60 फीसदी रिटर्न दिया है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

उड़ने को तैयार है ये रिटेल स्‍टॉक, तीन ब्रोकरेज ने दी पैसा लगाने की सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी