व्यापार » Stock Tips : इस शेयर पर दांव लगाया तो मुनाफा ही मुनाफा, ब्रोकरेज ने क्‍यों दी खरीदने की सलाह? जानिए

Stock Tips : इस शेयर पर दांव लगाया तो मुनाफा ही मुनाफा, ब्रोकरेज ने क्‍यों दी खरीदने की सलाह? जानिए

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

ब्रोकरेज हॉउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने जेएसडब्‍ल्‍यू इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर शेयर को खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज के अनुसार,कंपनी ने वित्त वर्ष 2029-30 तक अपने लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर और नेटवर्क को विकसित करने के लिए 9,000 करोड़ रुपये की आक्रामक कैपिटल खर्च की योजना बनाई है.

इस शेयर पर दांव लगाया तो मुनाफा ही मुनाफा, ब्रोकरेज ने क्‍यों दी 'बाय' रेटिंगपिछले एक महीने में इस शेयर का भाव करीब दस फीसदी मजबूत हुआ है.
नई दिल्‍ली. पिछले सात महीनों में निवेशकों को 52 फीसदी रिटर्न देने वाला जेएसडब्‍ल्‍यू इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर शेयर अब ब्रोकरेज की रडार पर आ गया है. ब्रोकरेज हॉउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने स्टॉक पर मजबूत आउटलुक के साथ कवरेज शुरू की है. निवेशकों को इस शेयर में पैसा लगाने की सलाह देते हुए ब्रोकरेज ने उम्‍मीद जताई है कि आने वाले समय में यह शेयर 24 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है.

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर आज यानी बुधवार को तेजी के साथ 328.70 रुपये पर बंद हुए. पिछले एक महीने में यह शेयर करीब 10 फीसदी मजबूत हुआ है तो तीन महीने में 9.08 फीसदी चढा है. छह महीने में शेयर की कीमत 25 फीसदी तेज हुई है. साल 2025 में अब तक यह शेयर सपाट ही कारोबार कर रहा है. स्टॉक का 52 वीक्स हाई 355.30 रुपये और 52 वीक लो 218.10 रुपये है.

ये भी पढ़ें- इन्होंने केवल 3.77 रुपये के हिसाब से उठाए थे अर्बन कंपनी के शेयर, IPO खुलते ही हो गए 390 करोड़

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर टारगेट प्राइस

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर (JSW Infra) पर ‘BUY‘ की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 400 रुपये तय किया है. यह मंगलवार के बंद भाव से 24 फीसदी ज्‍यादा है. ब्रोकरेज का कहना है कि जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर ने लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में कदम रखते हुए नवकार और चेन्नई के पास स्थित गति शक्ति मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है.

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर का लक्ष्य कंटेनर टर्मिनल, लिक्विड स्टोरेज टर्मिनल, कंटेनर फ्रेट स्टेशन (CFS), मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) और इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) के ग्रोथ को आगे बढ़ाना है. इसका उद्देश्य अपने ग्राहकों को एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स सोल्यूशंस प्रोवाइड करने की क्षमता हासिल करना है.

ब्रोकरेज के अनुसार, इसी स्ट्रेटेजी के तहत कंपनी ने वित्त वर्ष 2029-30 तक अपने लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर और नेटवर्क को विकसित करने के लिए 9,000 करोड़ रुपये की आक्रामक कैपिटल खर्च की योजना बनाई है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

इस शेयर पर दांव लगाया तो मुनाफा ही मुनाफा, ब्रोकरेज ने क्‍यों दी ‘बाय’ रेटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी