व्यापार » Stock Tips : इस आईटी स्‍टॉक में पैसा लगाना ‘शुभ’, मुनाफा होने के बन रहे हैं गजब योग

Stock Tips : इस आईटी स्‍टॉक में पैसा लगाना ‘शुभ’, मुनाफा होने के बन रहे हैं गजब योग    

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्‍ली. एक्सिस सिक्‍योरिटी ने आईटी कंपनी कोफोर्ज के शेयर पर दांव लगाने की सलाह निवेशकों को दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी एआई में अपनी क्षमता बढ़ाने को अच्‍छा-खासा निवेश कर रही है, कमाई बढ़ रही है और ऑर्डर बुक भी मजबूत है. इन सबके चलते आने वाले छह से नौ महीनों में ही कोफोर्ज शेयर की कीमत में दस फीसदी उछाल देखा जा सकता है. आज कोफोर्ज का शेयर एनएसई पर हरे निशान में 1609 रुपये पर बंद हुआ.

हम अगर पिछले एक साल की बात करें तो इस अवधि में कोफोर्ज के शेयर की कीमत में 37 फीसदी का उछाल आया है. लेकिन, साल 2025 में अब तक यह आईटी शेयर 16 फीसदी गिर चुका है. पिछले ए महीने में ही इस कोफोर्ज शेयर का दाम करीब 14 फीसदी गिरा है. कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9.99 हजार करोड रुपये है.

अमेरिका से सबसे ज्‍यादा कमाई

तिमाही नतीजों में कंपनी को सबसे ज्यादा 50% कमाई अमेरिका से हुई, 38.7% EMEA क्षेत्र (यूरोप, मिडल ईस्ट और अफ्रीका) से और बाकी देशों से 11.4% राजस्व आया. खास बात यह रही कि कंपनी के टॉप 5 ग्राहकों से कमाई सालाना आधार पर 50% से ज्यादा बढ़ी है.

आईटी और डिजिटल सेवाओं की दिग्गज कंपनी कोफोर्ज बैंकिंग, इंश्योरेंस और ट्रैवल-हॉस्पिटैलिटी जैसे खास सेक्टर्स में मजबूत उपस्थिति रखती है. बैंकिंग सेक्टर में यह वेल्थ मैनेजमेंट और रिस्क मैनेजमेंट जैसे विशेष क्षेत्रों में सेवाएं देती है, जबकि इंश्योरेंस सेक्टर में कंपनी की पकड़ लाइफ और नॉन-लाइफ दोनों सेगमेंट में है.ट्रैवल-हॉस्पिटैलिटी के तहत कोफोर्ज एयरलाइंस, ट्रैवल टेक, एयरपोर्ट और होटल सेक्टर को सेवाएं उपलब्ध कराती है.

विस्तार और रणनीतिक सौदे

पिछले कुछ वर्षों में कोफोर्ज ने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए कई अहम अधिग्रहण किए हैं. इनमें Incessant, Ruletek और Wishworks जैसी कंपनियां शामिल हैं, जिससे डिजिटल सेवाओं में इसकी क्षमता में भारी बढ़ोतरी हुई. पिछले साल कंपनी ने Cigniti Technologies के साथ विलय का ऐलान किया था. इस विलय से कंपनी को टेस्टिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाने में मदद मिलेगी.

एआई में बड़ा निवेश

पिछली तिमाही में कोफोर्ज ने 65 मिलियन डॉलर का निवेश किया, जिसमें से 58 मिलियन डॉलर एआई डेटा सेंटर के निर्माण पर खर्च किए गए. कंपनी ने इस दौरान पांच बड़े सौदे किए हैं और अगले 12 महीनों के लिए इसके पास 1.55 बिलियन डॉलर की ऑर्डर बुक है, जो पिछले साल की तुलना में 47% अधिक है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी