Last Updated:
Sri Lanka Ex President Arrested: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को गिरफ्तार किया गया है. वह 6 बार श्रीलंका के प्राधानमंत्री भी रह चुके हैं.
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार. Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रनार को क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ लंदन यात्रा के दौरान सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगा है. उन्हें कोलंबो में के सामने पेश होना पड़ा, जहां उन्होंने इस मामले में बयान दर्ज कराया. यह गिरफ्तारी श्रीलंका में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जहां हाल के वर्षों में कई उच्च पदस्थ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2023 में अपनी पत्नी के लिए एक ब्रिटिश विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे. एजेंसियों ने उनसे लंदन जाने के बारे में पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया. उस समय वह श्रीलंका राष्ट्रपति थे. अब उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा.
रानिल विक्रमसिंघे को क्यों गिरफ्तार किया गया?
विक्रमसिंघे हवाना दौरे से लौटते समय लंदन में रुके थे, जहां उन्होंने जी-77 शिखर सम्मेलन में भाग लिया था. इसके बाद उन्होंने सरकारी खर्चे पर ही उनकी पत्नी मैत्री ने वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय में एक समारोह में भाग लिया था. श्रीलंकाई नेता ने कहा था कि उनकी पत्नी की यात्रा का खर्च उनकी पत्नी ने वहन किया था. उन्होंने अपने निजी उद्देश्यों के लिए किसी भी सरकारी धन के इस्तेमाल से इनकार किया था.

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
August 22, 2025, 14:10 IST





