Last Updated:
Election Commission SIR Row: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने SIR के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं. इस बीच चुनाव आयोग ने मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जनता से 5 सवाल पूछे है. इससे बिहार में विपक्ष और आयोग आमने-स…और पढ़ें
चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने जनता से पांच सवाल पूछे हैं.Election Commission SIR Row: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान जारी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने SIR को कथित तौर पर वोट चोरी का हथियार बताते हुए इसके खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं. दूसरी ओर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची को शुद्ध करने की प्रक्रिया का बचाव करते हुए जनता से पांच सवाल पूछे हैं, जिससे आयोग और विपक्ष आमने-सामने आ गया है. राहुल गांधी सासाराम से शुरू हुई 1,300 किलोमीटर लंबी वोटर अधिकार यात्रा में SIR को लोकतंत्र पर हमला करार दे रहे हैं. उन्होंने बीते दिनों अररिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा के बीच साझेदारी है. SIR के जरिए गरीबों, दलितों और पिछड़ों के वोट छीने जा रहे हैं.
उधर, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने SIR को संवैधानिक कर्तव्य बताया और जनता से पांच सवाल पूछे. 1. क्या मतदाता सूची की गहन जांच होनी चाहिए? 2. क्या मृतकों के नाम हटाए जाने चाहिए? 3. क्या दोहरे नाम एक जगह होने चाहिए? 4. क्या स्थानांतरित लोगों के नाम हटाए जाने चाहिए? 5. क्या विदेशियों के नाम हटाए जाने चाहिए? उन्होंने कहा कि यदि इनका जवाब ‘हां’ है, तो जनता को इस प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए. चुनाव आयोग ने दावा किया कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना है और यह प्रक्रिया पहले भी 10 से अधिक बार हो चुकी है. आयोग ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई है और त्रुटियों को ठीक करने के लिए 1 अगस्त से 1 सितंबर तक का समय दिया गया है.
विपक्ष का दावा
विपक्ष का दावा है कि SIR के नाम पर वैध मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं. राहुल ने सासाराम में उन लोगों से मुलाकात की, जिनके नाम 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डालने के बावजूद मतदाता सूची से हटा दिए गए. उन्होंने इसे संस्थागत वोट चोरी करार देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन इसे रोकने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगा. बिहार की इस सियासी जंग में SIR और वोटर लिस्ट का मुद्दा चुनावी रणनीति का केंद्र बन गया है. राहुल और तेजस्वी की यात्रा 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी. इस बीच SIR के मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आयोग भी किसी भी तरह इस प्रक्रिया को रोकने को पक्ष में नहीं है. आयोग बार-बार संकेत दे रहा है कि वह विपक्ष के किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा.

संतोष कुमार
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :
August 26, 2025, 11:13 IST





