Last Updated:
न्यूज18 के बेहद खास कार्यक्रम में ‘SHE शक्ति’ में कृति सेनन ने शिरकत की. जहां उन्होंने फिल्म उद्योग को लेकर अपनी बात रखी. साथ ही अपने करियर को लेकर भी रिएक्ट किया.

जेंडर पे गैप पर क्या बोलीं कृति सेनन: इंडस्ट्री में अक्सर मेल-फीमेल को मिलने वाली फीस को लेकर बहस देखने को मिलती है. कृति सेनन ने भी इस बहस का सपोर्ट किया और उन्होंने कहा कि वह आजतक नहीं समझ पाया कि आखिर क्यों मेल-फीमेल एक्टर में इतना बड़ा अंतर देखने को मिलता है. उन्होंने कहा, ‘एक सच ये भी है कि बहुत कम ऐसा होता है कि फीमेल लीड वाली फिल्मों को देखने के लिए इतने नंबर में लोग थिएटर पहुंचते हैं. मगर कुछ बड़े मेल चेहरे ऐसे हैं जो ऑडियंस को थिएटर में लाने में कामयाब होते हैं. आज के समय में बदलाव हो रहा है, जल्द ही हीरोइनें भी इस तरह का बदलाव लेकर आएंगी. अब देखिए गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी बिग बजट फिल्म एक फीमेल एक्टर के दम पर आती है और अच्छा बिजनेस करती हैं. बस बात ये है कि बहुत कम प्रोड्यूसर और बड़े डायरेक्टर्स ऐसे हैं जो ये जोखिम उठाना चाहते हैं. इन सब चीजों को बदलने में समय लगेगा लेकिन जरूर होगा.’
इंजीनियरिंग से एक्ट्रेस और अब बिजनेसवुमन तक
कृति सेनन ने बताया कि कैसे वह साइंस स्टूडेंट थीं और फिर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. मगर वह एक्ट्रेस बनीं. आज के समय में वह फिल्में भी प्रोड्यूस कर रही हैं और अब खुद का बिजनेस भी शुरू किया. लुक्का-छिपी एक्ट्रेस का कहना है कि वह करियर में कुछ नया करना चाहती थीं और इसलिए उन्होंने करियर में कई बड़े फैसले लिए. आज वह एक सफल आन्त्रप्रेन्योर भी हैं.





