Last Updated:
India US Relations: शशि थरूर ने संसद की विदेश मामलों की समिति की बैठक के बाद बताया कि अमेरिका के साथ टैरिफ, रूस-यूक्रेन जंग और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की न्यूक्लियर धमकी पर चर्चा हुई.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका से भारत के रिश्तों को खास बताया. (फाइल फोटो)उन्होंने कहा, “अगर यह बातचीत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्ता के बाद हो रही है, और अगर युद्ध खत्म हो जाता है, तो अमेरिका द्वारा लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ खत्म हो जाएगा, क्योंकि भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ रूस से तेल खरीदने के एवज में लगाया गया.” उन्होंने आगे यह भी कहा कि बाकी बचे हुए 25 प्रतिशत टैरिफ पर भी हमें काम करना है, क्योंकि वह भी भारत को प्रभावित कर रहा है.
जब पूछा गया कि क्या अमेरिका की जो टीम व्यापारिक बातचीत के लिए आने वाली थी, वह अब आएगी या नहीं, तो थरूर ने कहा, “टीम को 25 अगस्त को आना था. अब तक की जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की टीम के दौरे में कोई बदलाव नहीं हुआ है.” वहीं, जब पूछा गया कि क्या मुनीर वाले मुद्दे पर भारत की अमेरिका से बातचीत होगी, थरूर ने जवाब दिया, “यह सवाल विदेश सचिव से पूछा जाना चाहिए, लेकिन हमारा यह स्पष्ट संदेश है कि इस तरह की धमकियां हमें अच्छी नहीं लगती.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 11, 2025, 21:47 IST





