Last Updated:
shahid kapoor house: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर खूब चर्चा में हैं. उनकी फिल्म रिलीज के पांच दिन बाद फिलहाल ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही हैं. इसी बीच हम आपको कबीर सिंह के घर के बारे में बताने जा रहे हैं. मुंबई के वर्ली इलाके में उनका आलीशान घर है. शाहिद और मीरा इसी घर में अपना खुशहाल जीवन बिता रहे हैं.एक्टर का घर देखकर आपकी दिल भी गार्डन-गार्डन हो जाएगा.

जानें क्या खास है शाहिद कपूर के घर में?
नई दिल्ली. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का सी-फेसिंग घर सिर्फ एक रिहाइश नहीं, बल्कि उनके सादगी भरे लेकिन क्लासी लाइफस्टाइल को दर्शाता है. एक्टर का ये मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में एक हाई-एंड टावर में स्थित है, जहां से अरब सागर का नजारा बेहद साफ नजर आता है. उनके घर का ये डिजाइन कला और आराम का बेहतरीन मिश्रण है.
शाहिद और मीरा राजपूत इडंस्ट्री पावर कपल में से एक हैं. भले ही दोनों की उम्र में कितना ही बड़ा अंतर हो, लेकिन शाहिद और मीरा की परफेक्ट जोड़ी की आज भी मिसाल दी जाती है. मीरा राजपूत अक्सर अपने मुंबई स्थित डुप्लेक्स अपार्टमेंट की वीडियो शेयर करती रहती हैं और अपने आलीशान घर का नजारा फैंस को भी दिखाती हैं. शाहिद कपूर का ये घर देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा.
करोड़ों का है शाहिद कपूर का आलीशान घर
साल 2022 में आई News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिकशाहिद कपूर और मीरा राजपूत का ये घर तकरीबन 58 करोड़ का है. मीरा अक्सर अपनी इस आशियाने की जो फोटोज शेयर करती हैं, आप उनसे इस घर की खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं. इस फोटो में उनका लीविइंग रूम देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस घर का टूर हो, तो इसमें कितनी खास चीजें देखने को मिल सकती हैं. इस घर का किचन भी काफी खूबसूरत बताया जाता है.
दिल खुश कर देगा शाहिद-मीरा का घर
मीरा की मेहनत से सजा ये आशियाना
शाहिद कपूर ये खूबसूरत आशियाना एक सीफेसिंग हाईराइज बिल्डिंग है, इस घर से बांद्रा-वर्ली सी लिंक का नजारा इसे और और खास बनाता है. 10,000 स्क्वायर फीट में फैला ये फ्लैट सी-फेसिंग है. घर का आर्टवर्क और स्टाइलिश इंटीरियर देखकर लगता है कि शाहिद और मीरा ने इस तैयार कराने में अपना पूरा एफर्टस लगाया है. शाहिद की पत्नी मीरा एक आर्ट कलेक्टर हैं, इसलिए देखा जाए तो कहीं न कहीं उन्होंने भी इस घर को सजाने में अपना बेस्ट दिया होगा.
बता दें कि शाहिद कपूर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस खूबसूरत आशियाने में शानदार लाइफस्टाइल से रहते हैं. वहीं बात उनके फिल्मी करियर की करें तो इन दिनों वह फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आ रही है. फिल्म पांच दिन में ठीक-ठाक कमाई कर चुकी है. एक्टर की ये फिल्म हालिया रिलीज कई फिल्मों को टक्कर दे रही है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 18, 2026, 11:52 IST





