Last Updated:
Mandi Landslide: मंडी में लैंडस्लाइड से एनएच बंद होने पर नरेश पंडित की मां को समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उनकी मौत हो गई. नरेश ने एसडीएम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.
युवक का आरोप है कि इस एसडीएम की लापरवाही के चलते वह चंडीगढ़-मनाली एनएच पर डेढ घंटे फंसा रहा. दरअसल, हुआ यूं कि मंडी के नगवाई के पास बनाला के पास बुधवार रात को बड़ा लैंडस्लाइड हुआ औऱ एनएच बंद हो गया. गुरुवार सुबह मलबा हाटने का काम शुरू हुआ. इस दौरान युवक ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों पर उनकी कोई सुनवाई नहीं की और शराब पी रखी थी.कुल्लू के बंजार निवासी नरेश पंडित ने पंडोह के कैंचीमोड़ में क्षतिग्रस्त हाईवे पर अपनी माता के शव को बंजार ले जाते हुए यह आरोप लगाए हैं.
डेडबॉडी ले जाने के लिए गाड़ियां बदली

शव को ले जाने के लिए वाहन बार-बार बदलने पड़े.
एसडीएम बालीचौकी ने नकारे सभी आरोप
उधर, इन आरोपों को नकारते हुए एसडीएम बालीचौकी देवीराम ने बताया कि वे तहसीलदार औट और थाना प्रभारी औट के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे. इसी बीच एक एंबुलेंस वहां पहुंची, जिसमें एक मरीज को अस्पताल ले जाया जा रहा था. मरीज के परिजन नरेश कुमार, निवासी बंजार, ने तत्काल मलबा हटाने की मांग की, लेकिन लगातार पत्थर गिरने के कारण उस समय मार्ग से मलबा साफ करना सुरक्षित नहीं था. अधिकारियों ने मरीज को मंडी अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जबकि परिजन कुल्लू ले जाने पर अड़े रहे. बाद में सहमति होने पर मरीज को मंडी अस्पताल भेजा गया और उन्हें एंबुलेंस के साथ पुलिस एस्कॉर्ट भी प्रदान किया गया. सहमति होने के बाद प्रशासन की ओर से तुरंत व्यवस्था की गई और थलौट थाना के हेड कांस्टेबल गुलजार एंबुलेंस के साथ भेजे गए, ताकि मरीज सुरक्षित रूप से मंडी अस्पताल पहुंच सके. पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं.

Results-driven journalist with 13 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 13 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें
Mandi,Mandi,Himachal Pradesh
August 29, 2025, 07:35 IST





