Last Updated:
Best 3-Year FD Rates: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट कराने की सोच रहे हैं, तो निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करें. यहां कुछ प्रमुख प्राइवेट और सरकारी बैंकों की 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें दी गई हैं.

Best 3-Year FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) देश में अब भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है. गारंटीड और सुरक्षित रिटर्न की वजह से हर उम्र के निवेशक इसे पसंद करते हैं. टैक्स सेविंग से लेकर इमरजेंसी फंड बनाने तक, एफडी कई तरह से फायदेमंद है. यह शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के निवेश के लिए उपयोगी साबित होती है. अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं, तो निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करें. दरें थोड़ी-सी अलग दिख सकती हैं, लेकिन यही छोटा अंतर आपकी कमाई में बड़ा फर्क डाल देता है.
इंडसइंड बैंक: 6.65 फीसदी ब्याज दर, 1 लाख रुपये की FD तीन साल बाद 1,19,950 रुपये हो जाएगी.
आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक: 6.6 फीसदी ब्याज दर, 1 लाख रुपये की FD तीन साल में 1,19,800 रुपये हो जाएगी.
कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक: 6.4 फीसदी ब्याज दर, 1 लाख रुपये की FD तीन साल बाद 1,19,200 रुपये बनेगी.
बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 6.4 फीसदी ब्याज दर, 1 लाख रुपये की FD तीन साल में 1,19,200 रुपये हो जाएगी.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): 6.3 फीसदी ब्याज दर, 1 लाख रुपये की FD तीन साल बाद 1,18,900 रुपये बनेगी.
केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक: 6.25 फीसदी ब्याज दर, 1 लाख रुपये की FD तीन साल में 1,18,750 रुपये हो जाएगी.
डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन एक्ट (DICGC) तहत अभी बैंक के बंद होने या डूबने की स्थिति में ग्राहकों की 5 लाख रुपए तक की रकम सुरक्षित रहेगी. अगर आपका पैसा किसी बैंक में जमा है, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं कि यह डिपॉजिट इंश्योरेंस के लिए रजिस्टर्ड है या नहीं…
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 27, 2025, 21:15 IST





