भारत » Sarkari Naukri: रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 2861 पदों पर होगी भर्ती

Sarkari Naukri: रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 2861 पदों पर होगी भर्ती

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली (Sarkari Naukri, Railway Apprentice Recruitment). भारतीय रेलवे ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बड़ा मौका दिया है. पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने 2025-26 के लिए 2,865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों को लंबी चयन-प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा, बल्कि उन्हें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अवसर मिलेगा.

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट लिस्ट पर आधारित होगी. इसमें उम्मीदवार के 10वीं और ITI (NCVT/SCVT) के मार्क्स देखे जाएंगे. रेलवे में अप्रेंटिस पद पर भर्ती के लिए 29 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इसमें महिला उम्मीदवारों की फॉर्म फीस कम रखी गई है. रेलवे में नौकरी स्टेबिलिटी और सिक्योरिटी प्रदान करती है. इसमें करियर ग्रोथ के भी बेहतरीन अवसर मिलते हैं. रेलवे में सरकारी नौकरी से जुड़ी सभी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

Railway Govt Jobs: रेलवे में सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी?

रेलवे भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. इसके लिए उम्मीदवारों को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट- 10वीं का मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे. कोई ऑफलाइन टेस्ट या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू हुई है और 29 सितंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं.

रेलवे भर्ती टाइमलाइन

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 अगस्त 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)

नोटिफिकेशन जारी: 20 अगस्त 2025 (Advt No. 01/2025)

रेलवे नौकरी पात्रता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, न्यूनतम 50% अंक जरूरी.
  • NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट.

आयु सीमा (20 अगस्त 2025 तक):

न्यूनतम: 15 वर्ष

अधिकतम: 24 वर्ष

आरक्षण छूट: SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD को 10 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट.

पदों का विवरण

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 2,865 पद कई डिवीजन में बांटे गए हैं:

जबलपुर डिवीजन: 1,136 पद

भोपाल डिवीजन: 558 पद

कोटा डिवीजन: 865 पद

CRWS भोपाल (वर्कशॉप): 136 पद

WRS कोटा: 151 पद

मुख्यालय, जबलपुर: 19 पद

Govt Job Without Exam: रेलवे भर्ती चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन सिर्फ मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. उन्हें किसी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू पास नहीं करना होगा. मेरिट लिस्ट में 10वीं और ITI के अंकों का एवरेज लिया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को Apprentices Act, 1961 के तहत ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा. ट्रेनिंग पीरियड के दौरान उन्हें निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाएगा. यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस दौरान अभ्यर्थियों को आवास/हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. रहने का इंतजाम उन्हें खुद करना होगा.

आवेदन शुल्क

Gen/OBC/EWS: 141 रुपये (100 रुपये फीस + 41 रुपये प्रोसेसिंग)

SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवार: 41 रुपये (केवल प्रोसेसिंग फीस)

भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से किया जा सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी