Last Updated:
Salim Khan News Live: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और जाने माने स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान बीते दो दिन से ब्रेन में मामूली ब्लीडिंग होने के बाद से मुंबई के लिलावती अस्पताल में भर्ती हैं. ऐसी मुश्किल घड़ी म…और पढ़ें

जल्द ठीक होने की लोग कर रहे कामना
नई दिल्ली. बीते दो दिनों से हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार को डॉ. जलिल पारकर ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि उनका माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था, फिलहाल, वह ICU में भर्ती हैं. उनका इलाज न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल एक्सपर्ट समेत स्पेशलिस्ट की एक पूरी टीम कर रही है. इस मुश्किल वक्त में पूरा खान परिवार अस्पताल में मौजूद है.फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और परिवार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है.
February 19, 202611:11 IST
सलीम खान की सेहत में हो रहा सुधार, ICU में तबीयत स्थिर, हट सकता है वेंटिलेटर
सलीम खान फिलहाल, लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती हैं. कल से अब तक मिल रही जानकारियों के मुताबित अब उनकी तबीयत में सुधार है. कहा जा रहा है कि आज वेंटिलेटर भी हट सकता है. बुधवार दिन में जारी हेल्थ बुलेटिन में डॉ. जलिल पारकर ने बताया था कि अब वह क्रिटिकल कंडीशन में नहीं है,वह रेस्पॉन्ड कर रहे हैं.
February 19, 202611:08 IST
सुभाष घई कर रहे सलीम खान की सलामती के लिए कामना
एएनआई से बात करते हुए, हुए सुभाष घई ने कहा कि सलीम साहब उनके आज से नहीं, 30-40 साल से भाई हैं. सलमान तो बाद में आए, सलीम सालों से इडंस्ट्री में है.लोग उनकी बहुत इज्जत करते हैं. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं. वो बहुत अच्छे इंसान हैं.’
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 19, 2026, 11:03 IST





