मनोरंजन » Salim Khan Health Update | सलीम खान की हालत नाजुक, मायूस दिखे बेटे सलमान, पूरा परिवार पहुंचा अस्पताल

Salim Khan Health Update | सलीम खान की हालत नाजुक, मायूस दिखे बेटे सलमान, पूरा परिवार पहुंचा अस्पताल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की सेहत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत ‘नाजुक’ बताई जा रही है. खबर मिलते ही सलमान खान अपने सभी काम छोड़कर अस्पताल पहुंचे. सुपरस्टर के चेहरे से मायूसी झलक रही थी. उनके साथ अरबाज, अलवीरा और अर्पिता खान भी मौजूद हैं. 90 साल के सलीम साहब ने ‘शोले’ और ‘दीवार’ जैसी आइकॉनिक फिल्में लिखकर सिनेमा को नई दिशा दी थी. फिलहाल परिवार या अस्पताल ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Salim Khan Health Update: सलीम खान की हालत नाजुक, मायूस दिखे बेटे सलमानZoom

90 साल के सलीम खान उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहन वालों के बीच काफी चिंता बनी हुई है. मंगलवार 17 फरवरी की सुबह उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद से उनकी हालत ‘गंभीर’ बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90 साल के सलीम साहब की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंच गया है. हालांकि, अभी तक अस्पताल प्रशासन या परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल हेल्थ अपडेट जारी नहीं किया गया है, लेकिन करीबी सूत्रों का कहना है कि हालात काफी चिंताजनक है और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

सुपरस्टार सलमान खान को जैसे ही अपने पिता सलीम खान की खराब सेहत के बारे में सुना, तो उन्होंने अपने सारे प्रोजेक्ट्स और शूटिंग बीच में ही रोक दी. सलमान सुबह-सुबह ही लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए, जहां वे काफी तनाव में नजर आ रहे थे. काली टी-शर्ट और कैप पहने सलमान के चेहरे पर पिता की सेहत को लेकर फिक्र साफ दिख रही थी. उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की और सीधे अंदर चले गए. उनके पीछे-पीछे परिवार के बाकी सदस्य—अरबाज खान, अलवीरा और अर्पिता खान भी अस्पताल पहुंचे. परिवार का इस तरह एकजुट होना और सलमान का काम छोड़ना यह संकेत दे रहा है कि मामला वाकई संवेदनशील है.

सोशल मीडिया पर फैंस मांग रहे दुआ
सलीम खान सिर्फ सलमान के पिता नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के वो स्टार हैं जिन्होंने पटकथा लेखन की परिभाषा बदल दी. उनकी गंभीर हालत की खबर जब फैली, तो सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस भावुक हो गए. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग उनकी लंबी उम्र और जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं. 1970 के दशक में ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी ने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’ और ‘डॉन’ जैसी कालजयी फिल्में दी थीं. उन्होंने ही बॉलीवुड को ‘एंग्री यंग मैन’ का वो किरदार दिया, जिसने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाया. आज जब उनकी सेहत नासाज है, तो पूरा देश उस कलम के जादूगर के लिए दुआ कर रहा है.

सलीम साहब की सेहत को लेकर असमंजस
फिलहाल, सलीम साहब के चाहने वाले किसी अच्छी खबर का इंतजार कर रहे हैं. 90 साल की उम्र में इस तरह की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां अक्सर बढ़ जाती हैं, लेकिन खान परिवार के करीबी दोस्तों का कहना है कि सलीम साहब हमेशा से एक फाइटर रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की गई है. उम्मीद है कि आने वाले कुछ घंटों में अस्पताल की ओर से कोई पॉजिटिव अपडेट आएगा. सलीम साहब की लेखनी ने दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है और आज वही दर्शक उनके स्वस्थ होकर घर लौटने की आस लगाए बैठे हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी