विदेश » Russian Admire Indian Content: भारतीयों के प्यार में हैं रशियन, मॉस्को इंटरनेशनल बुक फेयर में पहुंचीं 2500 किताबें

Russian Admire Indian Content: भारतीयों के प्यार में हैं रशियन, मॉस्को इंटरनेशनल बुक फेयर में पहुंचीं 2500 किताबें

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Russian Admire Indian Content: रूस की राजधानी में आयोजित 38वें मॉस्को अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारत की 2500 से ज्यादा पुस्तकें हैं. इन किताबों में हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं की र…और पढ़ें

भारतीयों के प्यार में हैं रशियन, मॉस्को बुक फेयर में पहुंचीं 2500 किताबेंरूसी बुक फेयर में भारतीय किताबें. (Credit- Canva)
भारत और रूस के बीच संबंध ऐतिहासिक हैं. ये सिर्फ सामरिक और रणनीतिक नहीं हैं बल्कि दोनों देशों में एक-दूसरे की संस्कृति भी काफी पसंद की जाती है. भारत में रूसी सैलानियों की संख्या इस बात की गवाही देती है तो रूस में भी भारतीयों के कंटेंट और कल्चर खूब पसंद किए जाते हैं. इस वक्त जब भारत और रूस के बीच रिश्ते गहरा रहे हैं, तो वहां होने वाले अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारतीय किताबें भी बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं.

बुधवार को यहां आरंभ हुए 38वें मॉस्को अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारत को गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर में आमंत्रित किया गया है. भारत को ऐतिहासिक सोवियत काल के वीडीएनकेएच प्रदर्शनी परिसर में आयोजित इस पांच दिवसीय मेले में सेंट्रल पवेलियन दिया गया है. ये रूस और भारत के बीच गहरे रिश्तों को दिखाता है. ये पुस्तक मेला सात सितंबर तक चलेगा.

भारत के 50 पब्लिशर्स ने लिया हिस्सा

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के समन्वय से इस पहल में 50 से ज्यादा भारतीय प्रकाशकों ने हिस्सा लिया है.’रीड एंड एक्सप्लोर इंडिया’ थीम के तहत भारतीय साहित्य के साथ-साथ कई बाल पुस्तकों के रूसी अनुवाद भी प्रस्तुत किए गए हैं. भारतीय मंडप का उद्घाटन करते हुए रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा कि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है जिसकी वार्षिक वृद्धि दर 7.5 से 8 प्रतिशत के बीच है. उन्होंने भारत की समृद्ध रीडिंग हैबिट का जिक्र करते हुए कहा कि इस मेले से दोनों देशों के संबंधों को बढ़ावा मिलेगा.

आयोजित होंगी की परिचर्चाएं

पुस्तक मेले के दौरान भारतीय मंडप में 50 से अधिक परिचर्चाएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिनमें नई तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, योग, आयुर्वेद, शास्त्रीय नृत्य और भारत की सांस्कृतिक विविधता जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी. मंडप में एक संवाद केंद्र, ध्यान कक्ष तथा भारतीय कला, साहित्य, सिनेमा, पाक कला और पर्यटन पर केंद्रित विशेष क्षेत्र भी बनाए गए हैं. मेले में रूस सहित बेलारूस, ईरान, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और उत्तर कोरिया जैसे देशों के 300 से अधिक प्रकाशक और वितरक भाग ले रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस आयोजन से दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और बल मिल सकेगा.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

भारतीयों के प्यार में हैं रशियन, मॉस्को बुक फेयर में पहुंचीं 2500 किताबें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी