भारत » Reliance AGM 2025 : जियो ने बनाए 5 लक्ष्‍य, भविष्‍य में कैसे बदलेगी भारत की तस्‍वीर, मुकेश अंबानी ने दे दिया संकेत

Reliance AGM 2025 : जियो ने बनाए 5 लक्ष्‍य, भविष्‍य में कैसे बदलेगी भारत की तस्‍वीर, मुकेश अंबानी ने दे दिया संकेत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

RIL AGM 2025 : चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी की अगुवाई में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने शुक्रवार को अपनी 48वीं सालाना आमसभा का आयोजन किया. इस मौके पर मुकेश अंबानी ने जियो के 5 बड़े लक्ष्‍य का खुलासा किया, जो …और पढ़ें

जियो ने बनाए 5 लक्ष्‍य, मुकेश अंबानी ने बताया- कैसे बदलेगी भारत की तस्‍वीररिलायंस जियो ने भविष्‍य के लिए 5 बड़े लक्ष्‍य तय किए हैं.
नई दिल्‍ली. रिलयांस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 48वी सालाना बैठक में कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने न सिर्फ उपलब्धियां गिनाईं, बल्कि भविष्‍य की झलक भी दिखाई. उन्‍होंने कहा कि रिलायंस जियो बहुत कम समय में डिजिटल भारत की यात्रा में सबसे बड़ा भागीदार बन गया है. आज देश के करीब 50 करोड़ ग्राहकों तक जियो की सेवा पहुंच रही है. कंपनी इतने पर ही रुकने वाली नहीं है, उसने भविष्‍य के लिए 5 बड़े लक्ष्‍य भी बनाए हैं.

आरआईएल के सीएमडी ने बताया कि रिलायंस जियो टीवी, ब्रॉडबैंड और मोबाइल नेटवर्क के जरिये देश के हर तीसरे व्‍यक्ति तक अपनी पहुंच बना चुका है. आज जियो मनोरंजन उपलब्‍ध कराने के साथ कारोबार और डिजिटल भारत यात्रा के हर क्षेत्र में अपनी बड़ी भूमिका निभा रहा है. जियो का अगला कदम एआई सर्विस को आम जन तक पहुंचाना है. इसके लिए कंपनी ने 5 बड़े लक्ष्‍य बनाए हैं.

क्‍या है जियो के 5 बड़े लक्ष्‍य

  • पहला : जियो का पहला और सबसे बड़ा लक्ष्‍य है हर भारतीय को मोबाइल या फिर होम ब्रॉडबैंड के जरिये जोड़ना. अभी तक जियो 50 करोड़ ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब रहा है.
  • दूसरा : रिलायंस जियो ने अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्‍य देश के हर घर में डिजिटल सेवाएं उपलब्‍ध कराने का रखा है. इसके लिए जियो स्‍मार्ट होम, जियो टीवीप्‍लस, जियो टीवी ओएस और ऑटोमेटशन के जरिये पहुंच को सुलभ बनाया जाएगा.
  • तीसरा : जियो का तीसरा लक्ष्‍य है देश के हर बिजनेस का डिजिटलीकरण करना और इन कारोबार को आसान, सुरक्षित और ज्‍यादा से ज्‍यादा पहुंच वालाना बनाना.
  • चौथा : रिलायंस जियो का चौथा उद्देश्‍य देश में एआई क्रांति को आगे ले जाना है. कंपनी के सीएमडी ने कहा कि हमारा लक्ष्‍य एआई को हर जगह और हर किसी के लिए सुलभ बनाना है.
  • पांचवां : जियो ने अपने पांचवें लक्ष्‍य के तहत सेवाओं को भारत के बाहर ले जाने की बात कही है. कंपनी का कहना है कि इस देसी तकनीक को दुनिया के अन्‍य देशों में भी पहुंचाया जाएगा. सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि हमें इस बात का पूरा भरोसा है कि जियो का आने वाला समय काफी उज्‍ज्‍वल है और इसका फायदा निवेशकों के साथ पूरे देश को मिलेगा.

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

जियो ने बनाए 5 लक्ष्‍य, मुकेश अंबानी ने बताया- कैसे बदलेगी भारत की तस्‍वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी