मनोरंजन » rajpal yadav bollywood celebrities amount help list: salman khan | sonu sood | who opened coffers | lawyer bhaskar upadhaya statements | राजपाल यादव की रिहाई के लिए किस-किस ने खोल दी तिजोरी, किसने दिया सिर्फ दिलासा, क्या फिर जाएंगे जेल?

rajpal yadav bollywood celebrities amount help list: salman khan | sonu sood | who opened coffers | lawyer bhaskar upadhaya statements | राजपाल यादव की रिहाई के लिए किस-किस ने खोल दी तिजोरी, किसने दिया सिर्फ दिलासा, क्या फिर जाएंगे जेल?

Facebook
Twitter
WhatsApp

होमताजा खबरदेश

राजपाल यादव की रिहाई के लिए किस-किस ने खोल दी तिजोरी, किसने दिया सिर्फ दिलासा?

Last Updated:

Rajpal Yadav statement on Actor Salman Khan: राजपाल यादव की रिहाई के लिए किस-किस बॉलीवुड कलाकारों ने दिखाई दरियादिली? किस बॉलीवुड एक्टर ने खोल दी अपनी तिजोरी और किसने दिया सिर्फ दिलासा? राजपाल यादव के वकील भाष्कर उपाध्याय ने मीडिया के सामने जो बातें कही है, वह उन कलाकारों के मुंह पर तमाचा है, जो सोशल मीडिया पर राजपाल यादव के झूठी मदद के नाम पर ढोल पीट रहे थे. राजपाल यादव जेल से रिहा होने के बाद सिर्फ बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का ही नाम क्यों लिया? जानिए क्या अब राजपाल यादव दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर चेक बाउंस का सारा कर्ज चुका देंगे या फिर 30 दिन के अंदर जेल जाएंगे?

राजपाल यादव की रिहाई के लिए किस-किस ने खोल दी तिजोरी, किसने दिया सिर्फ दिलासा?Zoom

राजपाल यादव ने सलमान खान को लेकर क्या कहा?

Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड के चर्चित हास्य कलाकर राजपाल यादव मंगलवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. राजपाल यादव के बाहर आते ही उनके वकील भाष्कर उपाध्याय ने ऐसा खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया की हकीकत बयां कर रहा है. राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. 12 दिन जेल में रहने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 फरवरी को राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दी थी. यादव 17 फरवरी को जेल से बाहर आ गए. तिहाड़ से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया. राजपाल यादव ने इस मौके पर एक्टर सलमान खान को लेकर ऐसी बात कह दी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक की ही राहत दी है. राजपाल यादव को बुधवार को पूरी रकम या तो जमा करनी होगी या फिर उन्हें डिमांड ड्राफ्ट देनी होगी. राजपाल के वकील भाष्कर उपाध्याय ने कहा है कि वह फिलहाल डेढ़ करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर चुके हैं. 18 मार्च तक पूरी रकम चुका देंगे इसके बाद उन्हें स्थायी राहत मिल सकती है. लेकिन अगर पूरी रकम नहीं चुकाते हैं तो उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ सकता है.

बॉलीवुड के चहेते कलाकार राजपाल यादव के लिए पिछला एक हफ्ता किसी बुरे सपने से कम नहीं था, लेकिन 17 फरवरी 2026 की सुबह उनके लिए नई उम्मीद लेकर आई. ₹9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है. इस रिहाई के पीछे न केवल उनके वकील की कानूनी दलीलें थीं, बल्कि बॉलीवुड के उन दिग्गजों का अटूट साथ भी था, जिन्होंने राजपाल को इस दलदल से निकालने के लिए अपनी तिजोरी खोल दी. इस मौके पर राजपाल यादव ने सलमान खान को लेकर दिल से खूब बातें की, जो सलमान खान की जिंदादिल को दर्शाता है.

किसने की कितनी मदद?

राजपाल यादव ने जेल से रिहा होने के बाद पुष्टि की है कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने आर्थिक और नैतिक समर्थन दिया है. राजपाल यादव ने सलमान खान का विशेष रुप से शुक्रिया अदा किया. राजपाल यादव ने सलमान खान को लेकर जो बातें कहीं है, उससे यह लगता है कि पर्दे के पीछे सलमान खान ने राजपाल यादव की काफी मदद की है. म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह यादव, मशहूर सिंगर मीका सिंह, एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव, एक्टर सोनू सूद, केआरके और गुरु रंधावा, अजय देवगन, अक्षय कुमार, वरुण धवन और डेविड धवन जैसे दिग्गजों ने राजपाल और उनके परिवार से संपर्क कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. हालांकि, इन्होंने कितनी राशि दी, इसे निजी रखा गया है.

नाम पेशा मदद की राशि
राव इंद्रजीत सिंह म्यूजिक प्रोड्यूसर 1.11 करोड़
मीका सिंह मशहूर गायक 11 लाख
तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल चीफ (बिहार) 11 लाख
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड अभिनेता 10 लाख
केआरके (KRK) फिल्म क्रिटिक/एक्टर 10 लाख
अनूप जलोटा भजन सम्राट 5 लाख
सोनू सूद अभिनेता गुप्त सहयोग
गुरु रंधावा गायक अभिनेता गुप्त सहयोग
सलमान खान अभिनेता और सुपरस्टार गुप्त सहयोग
अजय देवगन अभिनेता गुप्त सहयोग
डेविड धवन निर्देशक गुप्त सहयोग

वकील भास्कर उपाध्याय का बड़ा बयान

लेकिन राजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने अदालत के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जमानत पाना आसान नहीं था. हमने कोर्ट को बताया कि राजपाल कभी भी पैसे देने से पीछे नहीं हटे. जिस ₹5 करोड़ के मूल कर्ज को ₹11 करोड़ बताया जा रहा था, उसमें से हम ₹2.5 करोड़ पहले ही चुका चुके थे.’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजपाल ने अपनी ₹40 करोड़ की संपत्ति के मूल दस्तावेज भी सुरक्षा के तौर पर पेश किए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी