विदेश » Queensland Museum Heist: Ancient Egyptian Artefacts Recovered, Suspect Arrested | ऑस्ट्रेलिया के म्यूजियम में फिल्मी स्टाइल डकैती: 3300 साल पुराने हार की चोरी से हड़कंप, 2600 साल पुरानी बिल्ली की मूर्ति और ममी मास्क लेकर भागा चोर, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Queensland Museum Heist: Ancient Egyptian Artefacts Recovered, Suspect Arrested | ऑस्ट्रेलिया के म्यूजियम में फिल्मी स्टाइल डकैती: 3300 साल पुराने हार की चोरी से हड़कंप, 2600 साल पुरानी बिल्ली की मूर्ति और ममी मास्क लेकर भागा चोर, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Queensland Museum Heist: क्वींसलैंड पुलिस ने कैबुलचर म्यूजियम से मिस्र की प्राचीन कलाकृतियां चुराने वाले 52 वर्षीय चोर को गिरफ्तार कर लिया है. चोर ने 2600 साल पुरानी बिल्ली की मूर्ति और 3300 साल पुराना हार चुराया था. पुलिस ने पीछा कर रसेल द्वीप से आरोपी को पकड़ा और एक कैंपर वैन से वेनेजुएला के झंडे में लिपटे ममी मास्क सहित सभी कीमती सामान बरामद किए.

ख़बरें फटाफट

3300 साल पुराना हार, 2600 साल पुरानी मूर्ति… चोरी हुआ मिस्र का 'शापित' खजानाZoom

क्वींसलैंड पुलिस ने नाकाम की ‘ममी मास्क’ की चोरी. (Photo: Queensland Police)

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक ऐसी चोरी की घटना सामने आई है, जिसने हॉलीवुड फिल्मों की याद दिला दी. ब्रिस्बेन के उत्तर में स्थित कैबुलचर के ‘एबी म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड आर्कियोलॉजी’ में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे एक शातिर चोर ने सेंधमारी की. यह चोर म्यूजियम की खिड़की तोड़कर प्राचीन मिस्र (Ancient Egypt) के बेशकीमती और अनमोल कलाकृतियां लेकर फरार हो गया था. हालांकि, पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर आरोपी को दबोच लिया है और चुराई गई ज्यादातर कलाकृतियां बरामद कर ली हैं.

52 वर्षीय आरोपी को शनिवार शाम को मोरेटन बे के रसेल द्वीप से गिरफ्तार किया गया. पुलिस को सबसे बड़ी कामयाबी तब मिली जब उन्होंने एक फेरी टर्मिनल पर खड़ी संदिग्ध कैंपर वैन की तलाशी ली. इस वैन के भीतर से चोरी हुए बेशकीमती आभूषण और प्राचीन वस्तुएं बरामद हुईं. पुलिस के लिए सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि चोर के पास से प्राचीन मिस्र के 26वें राजवंश की 2,600 साल पुरानी लकड़ी की बिल्ली की मूर्ति भी मिली है.

वेनेजुएला के झंडे में लिपटा मिला ममी मास्क

पुलिस द्वारा जारी किए गए फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ने इन अनमोल धरोहरों को बहुत ही अजीब तरीके से छिपाया था. म्यूजियम से चोरी किया गया ऐतिहासिक ‘ममी मास्क’ एक पुराने वाहन के अंदर वेनेजुएला के झंडे में लिपटा हुआ मिला. इन कलाकृतियों में 3,300 साल पुराना एक हार भी शामिल था. शुरुआती जांच में पता चला है कि इन ऐतिहासिक वस्तुओं को केवल मामूली नुकसान पहुंचा है, जो म्यूजियम प्रशासन के लिए राहत की बात है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी