खेल » Pooja Bedi| kabeer bedi| Protima Bedi: पूजा बेदी ने बताया मां की मौत का राज, कहा- वो किसी श्मशान या गंगा… आखिर क्या हुआ था प्रतिमा के साथ?

Pooja Bedi| kabeer bedi| Protima Bedi: पूजा बेदी ने बताया मां की मौत का राज, कहा- वो किसी श्मशान या गंगा… आखिर क्या हुआ था प्रतिमा के साथ?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Entertainment News: साल 1998 में कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा के दौरान प्रतिमा का निधन हो गया था. उन्हें अपनी मौत का आभास हो गया था और मौत से पहले ही वो सारी तैयारी कर चुकी थीं. ऐसे में पूजा बेदी ने अपनी दिवंग…और पढ़ें

पूजा बेदी ने बताया मां की मौत का राज, कहा- वो किसी श्मशान या गंगा...पूजा बेदी ने अपनी मां की मौत को लेकर किया खुलासा
Pooja Bedi and Protima Bedi: कबीर बेदी हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, खास कर अपनी शादी को लेकर. उन्होंने चार शादी की है. उनकी पहली पत्नी प्रतिमा बेदी थीं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. कबीर और प्रतिमा के दो बच्चे पूजा-सिद्धार्थ हैं. सिद्धार्थ ने सुसाइड कर लिया था. ऐसे में पूजा बेदी ने अपनी दिवंगत मां को याद किया है और बताया कि वो आखिरी घड़ी में सबसे दूर हो गई थीं. उन्होंने एक हैरान कर देने वाला स्टेटमेंट दिया है.

द इंडियन एक्सप्रेस से पूजा बेदी ने बात की, पूजा ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि, अब तक उनका शरीर नहीं मिला. मां कहती थीं कि वो किसी श्मशान या गंगा में अस्थि विसर्जन जैसी रस्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं. वो मानती थीं कि मौत उनके लिए प्रकृति के बीच एक ग्रैंड फिनाले होगी और पूजा कहती हैं कि वैसा ही हुआ. अपनी अंतिम घड़ी में वे प्रकृति का ही हिस्सा बन गईं.

कैसे हुआ था प्रतिमा का निधन
साल 1998 में कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा के दौरान प्रतिमा का निधन हो गया था. उन्हें अपनी मौत का आभास हो गया था और मौत से पहले ही वो सारी तैयारी कर चुकी थीं. पूजा ने बताया कि उन्होंने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है और वो नहीं चाहती थीं कि श्मशान में उनके शरीर को जलाया जाए. बता दें प्रतिमा एक फेमस मॉडल और डांसर थीं.

12 पन्नों की चिट्ठी
पूजा बेदी ने बताया कि उनकी मां ने मौत से पहले अपनी वसीयत लिखी थी. उन्होंने सारे कागज, जेवर और प्रॉपर्टी के पेपर्स उन्हें सौंप दिए थे. पूजा ने बताया कि उनकी मां ने 12 पन्नों की एक चिट्ठी भी लिखी थी.

कबीर बेदी ने अपने से 30 साल छोटी लड़की से की थी शादी
2016 में, जब कबीर बेदी ने अपना 70वां जन्मदिन मनाया, तभी उन्होंने अपनी लंबे समय की साथी परवीन दुसांज से शादी कर ली. इस शादी की सबसे बड़ी वजह जिस पर सबकी नजरें गईं, वह था उम्र का अंतर. परवीन उनसे लगभग 30 साल छोटी हैं और उनकी बेटी पूजा बेदी से भी 5 साल छोटी हैं.

कबीर बेदी और उनकी वाइफ

कौन है परवीन दुसांज?
परवीन दुसांज ब्रिटिश-पंजाबी मूल की मॉडल, एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर हैं. वे रिसर्च और सोशल प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी रही हैं. उन्होंने ‘सबका साई’ और ‘बैड बॉय बिलियनेयर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में निर्माता के तौर पर काम किया है. परवीन बिजनेसवुमन भी हैं. कबीर बेदी अक्सर कहते हैं कि परवीन उनकी सोलमेट हैं और उनके रिश्ते में कभी उम्र आड़े नहीं आई. परवीन, कबीर से करीब 29-30 साल छोटी हैं और उनकी बेटी पूजा बेदी से भी लगभग 4-5 साल छोटी हैं. हालांकि, इस शादी का कबीर की बेटी पूजा बेदी ने विरोध किया था और उन्होंने परवीन को ‘दुष्ट सौतेली मां’ कहकर एक ट्वीट किया था, जिससे उनके बीच तनावपूर्ण रिश्ते की बात सामने आई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

पूजा बेदी ने बताया मां की मौत का राज, कहा- वो किसी श्मशान या गंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी