Agency:एजेंसियां
Last Updated:
PM Modi SCO Summit LIVE: चीन के तियानजिन शहर में संघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में शिखर सम्मेलन के प्लेनरी सेशन को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी एससीओ के मंच पर भारत की क्षेत्रीय सहयोग की नीति और नजरिया साझा करेंगे.विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार को तियानजिन में एक विशेष ब्रीफिंग में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी एससीओ के मंच पर भारत की क्षेत्रीय सहयोग की नीति और नजरिया साझा करेंगे. इसके बाद उनकी पुतिन से महत्वपूर्ण बैठक होगी और फिर वे भारत के लिए रवाना होंगे.
पीएम मोदी और शी ने लोगों से लोगों के बीच रिश्तों को मजबूत करने की आवश्यकता बताई. इसके तहत कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली, पर्यटक वीजा सुविधा और सीधी उड़ानों की शुरुआत पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शी को वर्ष 2026 में भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें
September 01, 2025, 07:54 IST





