प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज दुनिया में सभी आर्थिक स्वार्थ वाली राजनीति, सब कोई अपना करने में लगा है उसे हम भलिभांति देख रहे हैं. अहमदाबाद की इस धरती से, मैं अपने लघु उद्यमियों, छोटे दुकानदारों, किसानों, पशुपालकों से कहूंगा, मैं गांधी की धरती से बोल रहा हूं, मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों, पशुपालक हों, मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है. मेरी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों, पशुपालकों का कभी अहित नहीं होने देगी. दबाव कितना ही क्यों न आए, हम झेलने की अपनी ताकत बढ़ाते जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी सरकार GST रिफॉर्म कर रही है और दिवाली से पहले आपको बड़ी भेंट मिलेगी. GST रिफॉर्म के कारण हमारे लघु उद्योगों को बहुत मदद मिलेगी और बहुत सी चीजों पर टैक्स कम हो जाएगा. इस दिवाली, चाहे वह व्यापारिक वर्ग हो या हमारे परिवार के बाकी सदस्य, सभी को खुशियों का दोहरा बोनस मिलने वाला है.
कांग्रेस पर भी निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, चरखाधारी मोहन, हमारे पूज्य बापू ने स्वदेशी के माध्यम से भारत की समृद्धि का मार्ग दिखाया था। यहां हमारा साबरमती आश्रम है, ये आश्रम इस बात का साक्षी है कि जिस पार्टी ने उनके नाम पर दशकों तक सत्ता का आनंद लिया, उसने बापू की आत्मा को कुचल दिया. उन्होंने बापू के स्वदेशी के मंत्र के साथ क्या किया?… जो लोग दिन-रात गांधी के नाम पर अपनी गाड़ी चलाते हैं, आपने उनके मुंह से एक बार भी स्वच्छता या स्वदेशी शब्द नहीं सुना होगा. यह देश समझ नहीं पा रहा है कि उनकी समझ को क्या हो गया है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भारत सौर, पवन और परमाणु ऊर्जा के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसमें गुजरात की भागीदारी सबसे अधिक है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अहमदाबाद में कहा कि गुजरात की धरती दो महान ‘मोहन’ की प्रतीक है- एक हैं सुदर्शन चक्रधारी मोहन भगवान श्रीकृष्ण और दूसरे हैं चरखा धारी मोहन महात्मा गांधी. मोदी ने कहा कि श्रीकृष्ण ने हमें देश और समाज की रक्षा का मार्ग दिखाया. उनका सुदर्शन चक्र न्याय और सुरक्षा की ढाल बना, जो शत्रु को खोजकर दंड देता था. आज भारत के फैसलों में वही भावना झलक रही है, जिसे न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया महसूस कर रही है. महात्मा गांधी ने चरखे के माध्यम से आत्मनिर्भरता और सत्य का संदेश दिया. मोदी ने कहा कि इन दोनों मोहन की सीख से भारत निरंतर मजबूत हो रहा है.
अहमदाबाद की सड़कों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो देखते ही बन रहा. पूरे मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है और माहौल जनसैलाब में बदल चुका है. महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग झंडे और बैनर लेकर घंटों खड़े हैं. कई जगहों पर रंगोली, फूलों की बारिश और ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया जा रहा है. लोगों में उत्साह इतना है कि सड़क के दोनों ओर जगह-जगह मोदी-मोदी के नारे गूंज रहे हैं.
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Ahmedabad.PM Modi will inaugurate, lay the foundation stone and dedicate to the nation multiple development projects worth Rs 5,400 crores at Khodaldham ground, Ahmedabad, today.





