Last Updated:
PM Modi Kolkata Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में नई मेट्रो सेवाओं और कोना एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, जिससे कोलकाता और पश्चिम बंगाल की कनेक्टिविटी और विकास को मजबूती मिली है.
पीएम मोदी ने कोलकाता में तीन लाइनों पर मेट्रो का उद्घाटन किया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज एक बार फिर मुझे पश्चिम बंगाल के विकास को गति देने का अवसर मिला है. अभी मैं नोआपारा से बिमानबंदर तक कोलकाता मेट्रो का आनंद लेकर आया हूं. इस दौरान बहुत सारे साथियों से मुझे बातचीत करने का अवसर भी मिला. हर किसी को खुशी है कि कोलकाता का पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाकई अब आधुनिक हो रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम का संदेश मेट्रो के उद्घाटन और हाइवे के शिलान्यास से भी बड़ा है. ये आयोजन इस बात का भी प्रमाण है कि आज का भारत अपने शहरों का कैसे कायाकल्प कर रहा है. यह गर्व की बात है कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है. 2014 से पहले देश में केवल 250 किलोमीटर मेट्रो रूट थे. आज यह आंकड़ा 1,000 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है. कोलकाता में भी सात नए स्टेशनों के जुड़ने से मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हुआ है. ये विकास कोलकातावासियों के जीवन और आवागमन को और भी आसान बना देंगे.
उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार पश्चिम बंगाल के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. आज पश्चिम बंगाल देश के उन राज्यों में शामिल हो चुका है, जहां रेलवे का शत-प्रतिशत बिजलीकरण हो चुका है. लंबे समय से पुरुलिया से हावड़ा के बीच मेमू ट्रेन की मांग हो रही थी, भारत सरकार ने जनता की ये मांग भी पूरी कर दी है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
Kolkata,West Bengal
August 22, 2025, 19:43 IST





