भारत ने अगले दस वर्षों में जापान से 10 ट्रिलियन येन निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. पीएम मोदी ने कहा कि यह कदम दोनों देशों की प्रतिबद्धता और विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि सतत विकास की दिशा में भारत और जापान एक सस्टेनेबल फ्यूल्स इनिशिएटिव और बैटरी सप्लाई चेन पार्टनरशिप की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके अलावा, दोनों देशों ने इकोनोमिक सिक्योरिटी कोऑपरेशन इनिशिएटिव लॉन्च करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत महत्वपूर्ण और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया जाएगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उच्च प्रौद्योगिकी का क्षेत्र दोनों देशों की प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है. इस दिशा में डिजिटल पार्टनरशिप 2.0 और एआई कोऑपरेशन इनिशिएटिव पर काम शुरू होगा. इसके अलावा, सेमीकंडक्टर्स और रेयर अर्थ मिनरल्स भी साझा एजेंडे में सबसे ऊपर रखे गए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इन पहलों से भारत-जापान संबंध न केवल आर्थिक और तकनीकी दृष्टि से मजबूत होंगे, बल्कि वैश्विक मंच पर भी नई दिशा प्रदान करेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों की साझेदारी विश्व शांति, स्थिरता और विकास की राह को और सुदृढ़ करेगी.
August 30, 2025 06:32 IST
PM Modi In Japan LIVE: आज जापान से चीन के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान में आज दूसरा दिन है. आज का उनका कार्यक्रम पूरी तरह से पैक है. जापान यात्रा को मुकम्मल करने के बाद वे सीधे चीन जाएंगे. पिछले सात साल में उनकी यह पहली चीन यात्रा होगी. वहां पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
August 30, 2025 05:52 IST
PM Modi In Japan LIVE: पहलगाम टेरर अटैक पर भारत के साथ आया जापान
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरी दुनिया भारत का साथ दे रही है. अब पहलगाम टेरर अटैक पर जापान ने खुलकर भारत का साथ दिया है. जापान ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. बता दें कि पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष भारतीय पर्यटकों की हत्या कर दी थी.
August 30, 2025 05:49 IST
PM Modi In Japan LIVE: रेयर अर्थ मिनरल्स को लेकर भारत-जापान में ऐतिहासिक करार
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: विदेश मंत्रालय की फैक्टशीट के अनुसार, भारत और जापान खनिज सुरक्षा साझेदारी, इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क और क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव्स में साझेदारी के माध्यम से महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चैन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. भारत के खान मंत्रालय और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय (एमईटीआई) ने अगस्त 2025 में खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. फैक्टशीट में कहा गया है कि दोनों देशों ने आंध्र प्रदेश में टोयोटा त्सुशो की दुर्लभ पृथ्वी शोधन परियोजना के माध्यम से सहयोग को गहरा किया, जिसका उद्देश्य दुर्लभ पृथ्वी सामग्रियों के लिए एक स्थिर आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करना है.
August 30, 2025 05:41 IST
PM Modi In Japan LIVE: पीएम मोदी का जापान में आज भी व्यस्त कार्यक्रम
पीएम मोदी जापान दौरा लाइव: पीएम मोदी का जापान में दूसरे दिन का कार्यक्रम -:
शनिवार 30 अगस्त 2025
06:00 – 06:30 IST – राष्ट्रीय गवर्नर संघ के साथ संवाद
09:30 – 10:30 IST – जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा द्वारा आयोजित दोपहर का भोज
10:50 – 11:20 IST – टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा (प्रधानमंत्री इशिबा के साथ)
12:20 IST – तिआनजिन (चीन) के लिए प्रस्थान





