भारत » PM Modi In Japan | PM Narendra Modi Japan Visit | मैंने जब उनको…पीएम मोदी को देखते ही भावुक हुई महिला, सेना के कमांडर की तरह किया सैल्‍यूट – pm narendra modi japan visit emotional woman salute watch video

PM Modi In Japan | PM Narendra Modi Japan Visit | मैंने जब उनको…पीएम मोदी को देखते ही भावुक हुई महिला, सेना के कमांडर की तरह किया सैल्‍यूट – pm narendra modi japan visit emotional woman salute watch video

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

PM Modi In Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर हैं. यहां वे भारत-जापान 15वें सालाना शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे. पीएम मोदी जब टोक्‍यो पहुंचे तो भारतवंशियों ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया. इस दौर…और पढ़ें

पीएम मोदी को देखते ही भावुक हुई महिला, सेना के कमांडर की तरह किया सैल्‍यूटटोक्‍यो में मोदी को देखते ही एक महिला भावुक होकर उन्‍हें सैल्‍यूट किया.
PM Modi In Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. वे शुक्रवार 29 अगस्‍त 2025 को टोक्‍यो की धरती पर कदम रखा. इस मौके पर उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया. जापानी कलाकारों ने पारंपरिक तरीके से उनका वेलकम किया. ट्रेडिशनल इंडियन कपड़ों में आईं इन कलाकारों ने भारतनाट्यम परफॉर्म क‍िया. इस मौके पर एक अद्भुत और अनोखा क्षण सामने आया. पीएम मोदी को देखते ही एक भारतवंशी महिला काफी भावुक हो गईं. उन्‍होंने सेना के एक कमांडर की तरह पीएम मोदी को सैल्‍यूट किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सिर पर हाथ फेर कर उनके इस अभिवादन को अपने तरीके से स्‍वीकार किया. बता दें कि पीएम मोदी का स्‍वागत करने के लिए बड़ी संख्‍या में भारतवंशी हाथों में तिरंगा लेकर मौके पर मौजूद थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैल्‍यूट करने वाली भारतवंशी महिला ने बाद में मीडिया से बात करते हुए अपनी भावनाओं का इजहार भी किया. इस जापान वाली दीदी ने भावुक होते हुए कहा, ‘मुझे 8 साल हो गए जापान में रहते हुए. दूर से उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) देखकर लगा कि कोई बड़ा-फादर फिगर टाइप आ रहे हैं. हम जापान में सुरक्षित रह रहे हैं. वैसे यहां सेफ रहना संभव नहीं है पर प्रधानमंत्री मोदी के कनेक्शन की वजह से हम यहां सेफ हैं.’ बता दें कि पीएम मोदी जापान की दो दिन की यात्रा के बाद वे सीधे बीजिंग के दौरे पर जाएंगे. वहां वे शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी