भारत » PM Modi Bihar Visit LIVE | पीएम मोदी बिहार को देंगे ₹13000 करोड़ की सौगात, गयाजी और बेगूसराय वालों की बल्‍ले-बल्‍ले – PM Narendra modi bihar west bengal visit live aunta simaria bridge kolkata metro inauguration latest updates

PM Modi Bihar Visit LIVE | पीएम मोदी बिहार को देंगे ₹13000 करोड़ की सौगात, गयाजी और बेगूसराय वालों की बल्‍ले-बल्‍ले – PM Narendra modi bihar west bengal visit live aunta simaria bridge kolkata metro inauguration latest updates

Facebook
Twitter
WhatsApp

Live now

Last Updated:

PM Modi Bihar Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार 22 अगस्‍त को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही उसका शिलान्‍यास भी करेंगे.

पीएम मोदी बिहार को देंगे ₹13000 करोड़ की सौगात, इन दो जिलों की बल्‍ले-बल्‍ले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे.

PM Modi Bihar Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 22 अगस्‍त 2025 को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी सुबह 11 बजे गयाजी पहुंचेंगे और वहरां विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन करेंगे. दोपहर बाद 1:30 बजे पीएम मोदी बेगूसराय में औंटा-सिमरिया गंगा पुल (एनएच-31) का दौरा करेंगे. पीएम मोदी मुजफ्फरपुर में बहुप्रतिक्षित होमी भाभा कैंसर अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे शाम 4:15 बजे कोलकाता पहुंचेंगे और कोलकाता मेट्रो की नई लाइन का उद्घाटन करने के साथ ही मेट्रो ट्रेन में यात्रा भी करेंगे. कोलकाता में ही शाम 4:45 बजे पीएम मोदी विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे. इसे बाद शाम 5:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल और राजेंद्र पुल पर शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. पटना से बेगूसराय जाने और लखीसराय से पटना आने के लिए रूट में बदलाव किया गया है. सिमरिया के चारों ओर 5 किलोमीटर तक नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को औंटा-सिमरिया 6 लेन ब्रिज का निरीक्षण भी करेंगे. इसको लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है. जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल और राजेंद्र पुल को पूरी तरह से ब्‍लॉक कर दयिा गया है.

ट्रैफिक में बदलाव

पटना से बेगूसराय की ओर जाने वाले वाहन पटना-मोकामा एनएच-31 न्यू फोरलेन, शिवनार मोड़, मोकामा बाजार-औंटा-हथिदह और बड़हिया होते हुए साहेबपुर कमाल और मुंगेर की ओर जाएंगे. वहीं, लखीसराय से पटना की ओर आने वाले वाहन लखीसराय- बड़हिया-हथिदह, औंटा-मोकामा बाजार, शिवनार मोड़-न्यू एनएच-31 होते हुए पटना आएंगे. सिमरिया में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल को रेड जोन घोषित किया गया है. यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के 5 किलोमीटर परिधि में किसी प्रकार का ड्रोन, हॉट एयर बैलून, मोटर्स पैराग्लाइडर, पावर ग्लाइड सहित इसी प्रकार के फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को उड़ाने और उसके उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. कार्यक्रम स्थल पर बैग, पर्स, पानी की बोतल, माचिस, लाइटर, धारदार वस्तु, अस्त्र-शस्त्र, अग्नेयास्त्र, पटाखा इत्यादि ले जाना वर्जित कर दिया गया है.

August 22, 2025 08:08 IST

PM Modi Bihar Visit LIVE: कोलकाता मेट्रो के 3 रूट्स का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी बिहार दौरा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में तीन नए मेट्रो रूटों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें येलो लाइन (नोआपारा-जय हिंद/बिमान बंदर), ग्रीन लाइन (सियालदह-एस्प्लेनेड), और ऑरेंज लाइन (बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय) शामिल है. नोआपारा से जय हिंद (बिमान बंदर) तक की येलो लाइन का मूल संरेखण नोआपारा से बारासात तक बिमान बंदर के रास्ते था. इस संरेखण की घोषणा ममता बनर्जी ने 2009-2010 के रेलवे बजट में की थी. ये परियोजना कोलकाता के उत्तरी हिस्सों को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है.

August 22, 2025 06:52 IST

PM Modi Bihar Visit LIVE: पीएम मोदी कोलकाता मेट्रो के नए सेक्‍शन का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी बिहार दौरा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में गंगा नदी पर औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे शाम करीब 4:15 बजे कोलकाता में नवनिर्मित खंडों पर मेट्रो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे और जेस्सोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद विमानबंदर तक मेट्रो की सवारी करेंगे और वापस आएंगे.

August 22, 2025 06:50 IST

PM Modi Bihar Visit LIVE: 13000 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी बिहार दौरा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि वे सुबह करीब 11 बजे बिहार के गयाजी में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

homenation

पीएम मोदी बिहार को देंगे ₹13000 करोड़ की सौगात, इन दो जिलों की बल्‍ले-बल्‍ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी