Last Updated:
एससीओ शिखर सम्मेलन में नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती चीन के वीबो और बायडू पर ट्रेंड रही. पीएम मोदी ने शी जिनपिंग समेत कई नेताओं से मुलाकात की और भारत की सोच साझा की.
एक ही कार में पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन.वहीं देश के प्रमुख सर्च इंजन बायडू पर सबसे ज़्यादा सर्च टॉपिक था- “मोदी और पुतिन गले मिले और हाथ में हाथ डालकर बातें की.” ये ट्रेंट तब और बढ़ गए जब खबर आई कि राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी का करीब 10 मिनट तक इंतजार किया ताकि दोनों नेता एससीओ सम्मेलन स्थल से अपनी द्विपक्षीय बैठक स्थल तक एक साथ जा सकें.

वीबो को चीन में एक्स (पूर्व में ट्विटर) की तरह माना जाता है, जो ट्रेंडिंग बातचीत, छोटे मैसेज, वीडियो और रीयल-टाइम सर्च के लिए एक प्रमुख प्लेटफॉर्म है. बायडू चीन का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है. इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मोदी-पुतिन की दोस्ती को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया. कई यूजर्स ने इसे भारत-रूस के बीच “विशेष मित्रता” का प्रतीक बताया.

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के बाद तियानजिन की अपनी दो दिवसीय यात्रा संपन्न की. उन्होंने एससीओ में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात की.

भारत लौटने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “चीन की यात्रा सफल रही. यहां एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुआ और कई नेताओं से मुलाकात की. साथ ही प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भारत के रुख पर भी जोर दिया. इस शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग, चीनी सरकार और लोगों का आभार.”
एससीओ बैठक में पीएम मोदी ने भारत की सोच को तीन स्तंभों पर आधारित बताया – सुरक्षा, संपर्क और अवसर. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक कदम उठाने, वैश्विक शासन में सुधार पर सहयोग बढ़ाने और स्टार्ट-अप, युवाओं व सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए अधिक अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया. बैठक का समापन तियानजिन घोषणा के साथ हुआ और किर्गिस्तान को एससीओ की अगली अध्यक्षता सौंपी गई.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 01, 2025, 23:09 IST





