विदेश » Plane Toilet Mystery| Plane Toilet emergency| Air Hostess| Plane Toilet Close: 6 घंटे की फ्लाइट में बंद रहा टॉयलेट, बेचैन यात्रियों ने जोड़े हाथ-पांव, फिर भी एयर होस्टेस ने नहीं खोला दरवाजा

Plane Toilet Mystery| Plane Toilet emergency| Air Hostess| Plane Toilet Close: 6 घंटे की फ्लाइट में बंद रहा टॉयलेट, बेचैन यात्रियों ने जोड़े हाथ-पांव, फिर भी एयर होस्टेस ने नहीं खोला दरवाजा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Plane Toilet Mystery: बाली से ब्रिसबेन जा रही एक फ्लाइट में जो हुआ, वो कल्पना से परे है. कोई भी यात्री नहीं चाहेगा कि उसके साथ कभी ऐसा हो. 6 घंटे का सफर प्लेन में बैठे यात्रियों के लिए किसी सजा से कम नहीं था.

बंद था टॉयलेट, यात्रियों ने जोड़े हाथ-पांव, पर एयर होस्टेस ने नहीं खोला दरवाजाबीच रास्ते में खराब हुए प्लेन के सारे टॉयलेट. (AI Generated)
कई बार हमारी जिंदगी में कुछ ऐसा होता है, जिसके लिए हम तैयार नहीं होते. खासतौर पर कुछ परिस्थितियां तो ऐसी बन जाती हैं, जहां चाहकर भी हम कुछ नहीं कर सकते. आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताएंगे, जो प्लेन में यात्रा करने वालों को डरा देगी. सोचिए आप 6 घंटे की फ्लाइट पर हों और आपको पता चले कि जहां आप बैठे हैं, वहां एमरजेंसी में टॉयलेट भी नहीं जा सकते.

बाली से ब्रिसबेन जा रही एक फ्लाइट में कुछ ऐसा ही हुआ,जो कल्पना से परे है. कोई भी यात्री नहीं चाहेगा कि उसके साथ कभी ऐसा हो. 6 घंटे का सफर प्लेन में बैठे यात्रियों के लिए किसी सजा से कम नहीं था. ब्रिसबेन जा रही वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में यात्रियों को को जब पता चला कि टॉयलेट जाने पर पाबंदी लगाई जा चुकी है, तो वे बहुत लाचर महसूस करने लगे.

आपका स्वागत है, पर टॉयलेट से दूर रहें

यह फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 विमान से बाली से ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन के लिए गुरुवार दोपहर रवाना हुई थी. उड़ान शुरू होने से पहले ही विमान के पीछे के टॉयलेट खराब थे, लेकिन इंजीनियरिंग सपोर्ट न होने के कारण फ्लाइट को रद्द नहीं किया गया और उड़ान समय पर शुरू कर दी गई. दिक्कत तब बढ़ी, जब आधे रास्ते में विमान के दो अन्य बचे हुए टॉयलेट भी खराब हो गए. अब हालात ये थे कि विमान में कोई टॉयलेट काम नहीं कर रहा था और एयर होस्टेस लोगों को इसके अंदर जाने के लिठए मना कर रही थीं.

यात्रियों को पकड़ा दीं बोतलें

ऐसी स्थिति में यात्रियों को मजबूरी में बोतलों में या पहले से गंदे पड़े टॉयलेट का ही इस्तेमाल करने के लिए कहा गया. इसी बीच एक बुजुर्ग महिला यात्री खुद को रोक नहीं सकीं और उन्होंने अपने कपड़ों में ही टॉयलेट कर लिया. एक यात्री ने ऑस्ट्रेलियन मीडिया को बताया कि क्रू ने हमें बताया कि बोतलों में पेशाब करें या जो टॉयलेट पहले से गंदे हैं, उन्हें ही इस्तेमाल करें. फ्लाइट के आखिरी तीन घंटे तक विमान में पेशाब की बदबू फैल गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई.

यात्रियों मिलेगा फ्लाइट क्रेडिट

प्लेन में यात्रा कर रहे लोगों ने इस अनुभव को अपमानजनक और असहनीय बताया. घटना के बाद वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने माफी मांगते हुए कहा कि वे इस घटना पर शर्मसार हैं. यह एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति थी जिसे हमारे क्रू ने संभालने की पूरी कोशिश की. इसके साथ ही एयरलाइन ने यह भी कहा है कि सभी यात्रियों को फ्लाइट क्रेडिट दिए जाएंगे और उन्हें इस घटना को लेकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क भी किया जाएगा.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

बंद था टॉयलेट, यात्रियों ने जोड़े हाथ-पांव, पर एयर होस्टेस ने नहीं खोला दरवाजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी